{"_id":"5c5339ddbdec2273792f3d48","slug":"liquor-mafia-seized-5-million-properties","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब माफिया की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त
Thu, 31 Jan 2019 11:39 PM IST
gaurav gaurav
kannauj
kannauj
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
बैंड-बाजे के साथ कार्रवाई की जानकारी देते थाना प्रभारी राजकुमार।
- फोटो : amarujala
जेल में बंद 50 हजार के इनामी शराब माफिया कुलदीप यादव की पांच करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप है। कुलदीप यादव ने मिलावटी शराब का धंधा कर कम समय में करोड़ों की संपत्ति जुटा ली थी। उसके यहां तैयार जहरीली शराब से 20 मई 2018 को कानपुर नगर के चकेरी, नौबस्ता और कानपुर देहात के सचेंडी थाना क्षेत्रों में आठ लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से पुलिस ने शराब माफिया पर शिकंजा कसना शुरू किया था।
जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव ईजलपुर निवासी कुलदीप यादव की पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति को पुलिस ने गुरुवार को जब्त कर लिया। फिलहाल वह जेल में है। वर्ष 2015 से 2018 तक उसने कानपुर, औरैया, इटावा में मिलावटी शराब के धंधे के जरिए कई शहरों में करोड़ों की संपत्ति जुटा ली थी। छानबीन के बाद पुलिस ने कानपुर में पार्वती नगर में हॉस्टल, सौरिख कस्बे में शीला देवी सत्यवीर सिंह इंटर कालेज, ईंट भट्ठा, खेत, वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की। इनकी कीमत पांच करोड़ से अधिक है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सचेंडी, नौबस्ता, चकेरी में करीब 150 लोग जहरीली शराब पीकर बीमार हुए थे। आठ लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से आरोपी फरार हो गया था। उस पर करीब 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक दिसंबर 2018 को सौरिख थाना प्रभारी राजकुमार ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब उसकी संपत्तियों को जब्त करना शुरू किया गया है। संपत्तियों को नीलाम कर पैसा सरकारी खजाने में जमा किया जाएगा।
आबकारी विभाग को हुआ था लाखों का नुकसान
कन्नौज। शराब माफिया कुलदीप यादव के पास देसी शराब के कई ठेके थे। वह अपने ठेकों के अलावा कमीशन पर अन्य ठेकों पर मिलावटी शराब की बिक्री कराता था। माधुरी ब्रांड की 442 बैच का रेपर लगाकर नकली शराब बेची गई थी। छानबीन के बाद आबकारी विभाग ने इस बैच की शराब की बिक्री व आपूर्ति ठप कर दी थी। इससे आबकारी विभाग को लाखों की शराब नष्ट करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
बैंड-बाजे के साथ कार्रवाई की दी जानकारी
कन्नौज। शराब माफिया ने अपने मां, भाई, पत्नी और पिता के नाम संपत्ति खरीदी थी। पुलिस ने गुरुवार को एक साथ छापेमारी कर संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की। गुरुवार दोपहर सौरिख थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बैंड-बाजे और पोस्टर के साथ एनाउंस कर लोगों को शराब माफिया की संपत्ति जब्त होने की जानकारी दी।