फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lineman dies due to current, report against JE

करंट से लाइनमैन की मौत, जेई के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 23 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lineman dies due to current, report against JE
संविदा कर्मी के परिवार को आर्थिक सहायता, जेई के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन करते परिजन और ग्र - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। करंट से संविदा कर्मी की मौत के मामले में ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर सोमवार को शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हंगामा भी हुआ। ग्रामीण आर्थिक सहायता और जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद आर्थिक सहायता के आश्वासन और जेई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के भवनियापुर निवासी बिजली महकमे मेंसंविदा कर्मी लाइनमैन संजीव कुमार फाल्ट ठीक करते समय 16 नवंबर को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुुुुलस गए थे। इलाज के दौरान रविवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल मेें मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार सुबह आर्थिक सहायता और जेेई के खिलाफ कार्रवाई को लेेेकर उपकेंद्र पर शव रख कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई संविदाकर्मी पहुुंच गए। सूचना पर थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। समझाने के बाद भी परिजन नहीं माने।
विज्ञापन

इस बीच भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, छिबरामऊ तहसीलदार राजू कुमार, एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव भी पहुंच गए। परिजनों ने जेई जितेंद्र कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने अंदौआ फीडर का शट-डाउन देकर कस्बे के पोल पर चढ़ा दिया। इससे हादसा हो गया। अधिकारियों के पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता और रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर परिजन मान गए। वहीं थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि लाइनमैन के पिता की तहरीर पर जेई जितेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई पर इससे पहले भी दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट
इलाके के गुलरिया निवासी बीएससी के छात्र बृजपाल की 28 मई 2021 को खेतों से मवेशियों के लिए चारा लाते समय हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों की चपेट में आने से मौत हो गई थी। छात्र के भाई राकेश चंद्र ने जेई जितेंद्र कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पुलिस ने जेई को क्लीन चिट दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed