फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lineman dead from electric shock, broken windows of several vehicles in Pathrao

Kannauj News: करंट से लाइनमैन की मौत पर बवाल, पथराव में कई गाड़ियों के टूटे शीशे

Sun, 17 Aug 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Lineman dead from electric shock, broken windows of several vehicles in Pathrao
तिर्वा (कन्नौज)। फाल्ट सही करने खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों ने बिजलीघर के बाहर शव सड़क पर रखकर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन

शव हटाने की बात को लेकर ग्रामीण पुलिस से भिड़ गए और पथराव करने लगे। इससे कई वाहनों के शीशे टूट गए। महिलाओं ने सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी और इंदरगढ़ थानाध्यक्ष पारुल चौधरी को घेरकर पीट दिया। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने बल प्रयोग कर ग्रामीणों काे खदेड़ दिया। करीब चार घंटे तक ग्रामीणों ने बवाल काटा। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों पर काबू पाया।
विज्ञापन



ठठिया थाना क्षेत्र के पुनगरा गांव निवासी बृजेश सिंह (28) संविदा लाइनमैन था। करीब चार माह पूर्व विभाग ने उसे निकाल दिया था। शुक्रवार को गांव में फॉल्ट होने पर अन्य बिजलीकर्मी द्वारा शटडाउन लेकर बृजेश को फॉल्ट सही करने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया। फाल्ट सही करते समय लाइन अचानक चालू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन व आसपास के गांवों के लोग कार्रवाई की मांग करते हुए कस्बा के बिजलीघर पर पहुंचे। नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार, सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी पहुंचीं और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मृतक के भाई को नौकरी देने की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने जब पोस्टमार्टम के लिए शव को उठाने का प्रयास किया तो महिलाओं समेत ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
महिलाओं ने सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी और इंदरगढ़ थानाध्यक्ष पारुल चौधरी को घेरकर पीट दिया। तिर्वा कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह की वर्दी के बिल्ले नोच डाले। कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे अन्य पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। इसके बाद भीड़ सीओ की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए। कई राहगीरों के वाहनों को भी क्षति पहुंचाई गई।
बवाल बढ़ते देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई। करीब चार घंटे तक जाम और उपद्रव चलता रहा। आसपास के सभी थानों से फोर्स बुला ली गई तो ग्रामीण शव को ट्रैक्टर पर रखकर भाग गए। पुलिस रात भर शव को खोजती रही। सुबह शव खेत में पड़ा मिला

सुबह गांव के पास ही खेतों में शव मिला तो उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो से उपद्रवियों को चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed