फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Line present inspector got posted in cyber police station

Kannauj News: लाइन हाजिर दरोगा को साइबर थाने में मिली तैनाती

Sun, 16 Nov 2025 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Line present inspector got posted in cyber police station
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शनिवार की देर रात आठ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में एक ऐसे दरोगा को भी नई तैनाती मिली है, जिन्हें 15 दिन पहले एडीजी के निर्देश पर लाइन हाजिर किया गया था। अब उन्हें साइबर थाने में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


शशिकांत कनौजिया इससे पहले तालग्राम के थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें 31 अक्तूबर को एडीजी आलोक सिंह के निर्देश पर लाइन हाजिर किया गया था। 15 दिन पुलिस लाइन में बिताने के बाद, एसपी ने उन्हें साइबर थाने में तैनाती दी है। अन्य तबादलों में पुलिस लाइन से रामकृष्ण मिश्र को सरायमीरा का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। वहीं, सरायमीरा चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह भदौरिया को सदर कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार कश्यप को मझपुरवा चौकी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जसोदा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह को गुरसहायगंज की इंद्रा नगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह इंद्रानगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को जसोदा चौकी का चार्ज दिया गया है। विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी विनय कुमार को कुसुमखोर चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया है जबकि कुसुमखोर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह को तालग्राम थाने की अमोलर चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed