{"_id":"6168796f0f7a536555710eff","slug":"licenses-of-five-fertilizer-shops-suspended-for-making-disturbances-shopkeepers-ran-away-by-demolishing-shutters-on-inspection-of-officials-kannauj-news-knp6583402103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी करने में पांच खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित, अधिकारियों के निरीक्षण करने पर शटर गिराकर भागे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी करने में पांच खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित, अधिकारियों के निरीक्षण करने पर शटर गिराकर भागे दुकानदार
विज्ञापन
कन्नौज। कालाबाजारी और अभिलेखों में हेरफेर करने पर पांच खाद दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। इससे खाद दुकानदारों में हड़कंप है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को घटिया, नकली खाद बिक्री करने और ओवररेट बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
गुरुवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर उप कृषि निदेशक आरएन सिंह ने खाद दुकानों का निरीक्षण किया। टीम को देखकर कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग निकले। शिव ट्रेडर्स गोवर्धनी जलालपुर पनवारा, किसान खाद भंडार सौरिख रोड छिबरामऊ, द्विवेदी खाद भंडार पूर्वी बाईपास छिबरामऊ, कटियार खाद भंडार तालग्राम रोड छिबरामऊ और मोहम्मदिया खाद भंडार खुमान पट्टी ठठिया का निरीक्षण करने पर स्टाक रजिस्टर में गड़बड़ी मिली।
किसानों ने निर्धारित से ज्यादा दामों पर खाद बिक्री की जानकारी दी। इससे उप कृषि निदेशक की संस्तुति पर जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने इन दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।