{"_id":"685aeff8622aadd3d802a485","slug":"license-holder-father-of-murder-accused-lover-arrested-kannauj-news-c-12-1-knp1035-1163378-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हत्यारोपी प्रेमी के लाइसेंस धारक पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हत्यारोपी प्रेमी के लाइसेंस धारक पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
सौरिख। युवक ने सोमवार की सुबह प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। देवांशू ने हत्या व आत्महत्या में जिस बंदूक का प्रयोग किया था, उसका लाइसेंस पिता के नाम है। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि देवांशू यादव निवासी कुठिला वीरपुर ने पिता महिपाल सिंह यादव की लाइसेंसी बंदूक से प्रेमिका दीप्ति पाल निवासी सुल्तानपुर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद देवांशू ने खुद भी घर के बाहर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बंदूक मौके से बरामद कर ली थी। हत्या में प्रयुक्त बंदूक का लाइसेंस देवांशु के पिता सेवानिवृत्त सैनिक महिपाल सिंह यादव के नाम है। उसी के आधार पर दर्ज रिपोर्ट में धाराओं में बढ़ोतरी कर महिपाल सिंह को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर सौरिख सकरावा रोड पर नगला भजू गांव के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
युवती के परिजनों पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप
देवांशू यादव का शव सुबह सुल्तानपुर गांव के बाहर तालाब किनारे शव मिला था। सिर में कान के ऊपर दाईं ओर गोली लगने का निशान था। परिजनों ने प्रेमिका दीप्ति के परिजनों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि बेटे के कान के ऊपर दाईं ओर गोली का सुराग था। बंदूक की बैरल लंबी होने के कारण दाईं ओर खुद को गोली मारना नामुकिन है। बंदूक से गोली गले या फिर ठुड्डी पर ही मारी जा सकती है। युवती की हत्या के बाद सुबह को पकड़ कर युवती के परिजनों ने गोली मारकर हत्या की है। परिजनों ने इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस से जांच करने की मांग की है।