फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Letter written to Union Minister seeking new bypass

नए बाईपास की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

Sun, 21 Mar 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Letter written to Union Minister seeking new bypass
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर में हो रहे जीटी रोड चौड़ीकरण में व्यापारियों के रोजगार में संकट उत्पन्न होने की आशंका व्यक्त कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

नगर के अनूप त्रिपाठी ने मंत्री को लिखे पत्र में बताया कि नगर में कई महीनों से लोग आंदोलनरत हैं। इसका मूल कारण जीटी रोड चौड़ीकरण का होना है। जिसमें लिंक रोड के किनारे व्यवसाय कर रहे सभी लोगों के सामने भविष्य में रोजगार का भारी संकट उत्पन्न हो जाएगा। इस समय व्यापारियों के पास जो भू-संपदा है, वह पूर्वजों की देन है, जिसकी भरपाई करना असंभव है। जीटी रोड के किनारे पेट्रोल पंप, ईंट भट्टा, गेस्ट हाउस, कोल्ड स्टोरेज व अस्पताल जैसे प्रमुख औद्योगिक व सेवारत व्यवसाय है। यह सभी व्यवसाय कन्नौज जनपद की आर्थिक उन्नति करते हैं।
विज्ञापन

जनपद में सिकंदरपुर, गुरसहायगंज, फतेहपुर, जलालपुर, बहादुरपुर में नए बाईपास बन रहे हैं। एनएच-91 का चौड़ीकरण नगर पालिका परिषद छिबरामऊ के बीचो-बीच किया जा रहा है। जिससे एक लाख की आबादी बर्बादी के मुहाने पर खड़ी है। छिबरामऊ में 309 से 317 किलोमीटर तक भौतिक सत्यापन की जांच कराई जाए ताकि समय रहते जनता को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed