{"_id":"5e010f758ebc3e882254bfcb","slug":"lekhapaalon-ka-kalaktret-maidaan-par-dharana-jaaree-kannauj-news-knp534039098","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों का कलक्ट्रेट मैदान पर धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों का कलक्ट्रेट मैदान पर धरना जारी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरना देते लेखपाल।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। उप्र लेखपाल संघ का कलक्ट्रेट मैदान पर आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को भी धरना जारी रहा। लेखपालों से 27 दिसंबर को विधानसभा के घेराव में शामिल होकर सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराने की अपील की गई।
सोमवार को कलक्ट्रेट मैदान पर सेवानिवृत्त लेखपाल आत्माराम की अध्यक्षता में धरना हुआ। तहसील अध्यक्ष तिर्वा ब्रजनंदन सिंह यादव ने प्रदेश सरकार से लेखपालों की सुनवाई करते हुए शासनादेश जारी करने की मांग की। अखिलेश कुमार, वीरेंद्र बहादुर, अखिलेश मिश्रा, कृष्णपाल, अंजली दुबे, सोबरनलाल भारतीय, विजयकांत, सर्वेश यादव, सुरेंद्रपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुखवंत सिंह, विमल कुमार ने धरने को संबोधित किया।
जिला संयोजक राजेश पटेल ने कहा कि लेखपाल शासन, प्रशासन के दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हैं। सरकार की उपेक्षा के कारण आंदोलन पर विवश होना पड़ा। लेखपाल 27 दिसंबर को लखनऊ पहुंचकर विधानसभा के घेराव को सफल बनाएं।