फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lawyers opened front against Vishungarh police station

Kannauj News: विशुनगढ़ थानाध्यक्ष के विरोध में वकीलों ने खोला मोर्चा

Sat, 18 Mar 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 18 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lawyers opened front against Vishungarh police station
छिबरामऊ। विशुनगढ़ थानाध्यक्ष की कार्यप्रणाली के विरोध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा व महासचिव चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में तहसील सभागार में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में वकीलों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

वकीलों ने कहा कि अधिवक्ता अजय यादव सहित विशुनगढ़ क्षेत्र से आने वाले वकीलों से विशुनगढ़ थानाध्यक्ष अशोभनीय व्यवहार कर रहे हैं। सात फरवरी को वकील चंद्रशेखर कश्यप की चोरी का खुलासा छिबरामऊ पुलिस ने अभी तक नहीं किया है। समस्याओं का निस्तारण न होने पर वकील आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, रजनीश यादव व रुपेश दुबे सहित कई वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी कुंअर अनुपम सिंह, एसडीएम अशोक कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर के मोहल्ला सराफान निवासी इसरायल ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि नगर के इंदिरा नगर मोहल्ले में नगर पालिका रिकार्ड में कब्रिस्तान में दर्ज जमीन पर कुछ दबंग कब्जा कर उसे अपनी जमीन बता रहे हैं। इस जमीन को सुरक्षित व संरक्षित किया जाए। इस दौरान मोहम्मद वसीम, नईम, अरमान, सोनू, हासिम, जावेद सहित कई लोग मौजूद रहे।
ग्राम तेराजाकेट निवासी एक युवती ने अपने पिता के साथ ही डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के ही एक युवक ने एक मार्च 2023 को उसके साथ छेड़खानी कर ले जाने लगा। मना करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। अब आरोपी आए दिन जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

ग्राम जाफराबाद निवासी मनोरमा पत्नी नरेश चंद्र ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। बेटा- बहू आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। ग्राम कुंअरपुर लोधपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल पर विरासत दर्ज कराने को दस हजार रुपए की मांग करने का आरोप लगाया है। नगर के पूर्वी बाईपास, पश्चिमी बाईपास, फर्रुखाबाद चौराहा व सौरिख तिराहे पर यातायात पुलिस लगाए जाने की मांग को लेकर संजीव कुमार दुबे ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed