फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lathi-baazi and stone-pelting for not giving leg piece, four injured

Kannauj News: लेग पीस न देने पर चले लाठी-डंडे, पथराव, चार घायल

Tue, 22 Apr 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lathi-baazi and stone-pelting for not giving leg piece, four injured
तालग्राम। दावत-ए-वलीमा में लेग पीस न देने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगे। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन


ग्राम ताहपुर निवासी रुख्सार अली की बरात रविवार को तिर्वा गई थी। बरात में शामिल होने के लिए गांव के लल्लू उर्फ रुआब अली अपने भाई अतीक के साथ गए थे। इनके अलावा गांव के इलियास अपने भाई अरबाज के साथ बरात में शामिल हुए थे। लल्लू और इलियास की बरात में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और हाथापाई होने लगी थी। बरात में मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को दावत-ए-वलीमा चल रहा था, जिसमें लल्लू अपने भाई अतीक के साथ सब्जी परोस रहे थे। खाने में लेग पीस न देने पर इलियास और उसके भाई ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष से इलियास, अरबाज और शहबाज व दूसरे पक्ष से लल्लू घायल हो गए। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed