{"_id":"66674a06a8a32822e6059fb4","slug":"laborer-riding-tractor-dies-due-to-collision-with-vehicle-kannauj-news-c-214-1-knj1003-114277-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत
Tue, 11 Jun 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। मजदूरी करके लौट रहे मजदूरों के ट्रैक्टर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
फर्रुखाबाद के कमालगंज, गोपालपुर गांव निवासी ओमकार राजपूत (60) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार को वह साथियों के साथ मैनपुरी के बेवर में अन्य मजदूरों के साथ लिंटर डलवाकर सोमवार सुबह लौट रहे थे। प्रेमपुर चौकी के करमुल्लापुर गांव के पास पीछे आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
हादसे में ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर पर सवार साथी ओमकार को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंचे प्रेमपुर चौकी इंचार्ज संजीव कटारा ने घायल को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटे तथा छह बेटियां हैं। चार बच्चों की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।