फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Labor transition officer got into an argument with shopkeepers

Kannauj News: श्रम परिवर्तन अधिकारी की दुकानदारों से हुई नोकझोंक

Thu, 16 May 2024 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 16 May 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Labor transition officer got into an argument with shopkeepers
गुरसहायगंज। बाल श्रमिकों को मुक्त कराने पहुंचे श्रम प्रवर्तन अधिकारी की दुकानदारों से तीखी नोकझोंक हो गई। अधिकारी ने पुलिस को जानकारी दी और दो कार्रवाई की, लेकिन बाद में कागजों में दोनों बालिग निकले, जिस पर कार्रवाई निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी कीर्ति कुरील ने टीम के साथ गुरसहायगंज कस्बा के जीटी रोड स्थित दो दुकानों पर छापा मारा। इलेक्ट्रिक की एक दुकान पर श्रमिक के काम करते हुए मिलने पर श्रम परिवर्तन अधिकारी ने कार्रवाई शुरू कर दी। दुकानदार ने श्रमिक के बालिग होने की बात कही, इसके बावजूद श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी, जिसको लेकर दुकानदार की उनसे तीखी झड़प हो गई।
विज्ञापन

मौके पर दुकानदारों की भीड़ लग गई और वह लोग इस कार्रवाई का विरोध करने लगे। मामला बिगड़ता देख अधिकारी ने कस्बा चौकी प्रभारी रोबिन सिंह को पुलिस बल के साथ मौके पर बुला लिया। इसके बाद कुछ दुकान पर संचालक के पुत्र के बैठे होने पर वहां भी कागजी कार्रवाई की। विरोध होता देख श्रम परिवर्तन अधिकारी चली गई और बाद में दोनों दुकानदार उनके कार्यालय पहुंचे और बालिग होने का प्रमाण पत्र दिया, जिस पर कार्रवाई को निरस्त कर दिया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि एक प्रतिष्ठान पर संचालक का पुत्र बैठा था, जबकि दूसरे पर काम करने वाला श्रमिक 20 वर्षीय युवक था। इसलिए कार्रवाई निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed