फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   laapata shataring mistree ka sandigdh haalaat mein mila shav

लापता शटरिंग मिस्त्री का संदिग्ध हालात में मिला शव

Tue, 15 Oct 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
laapata shataring mistree ka sandigdh haalaat mein mila shav
कन्नौज। लापता शटरिंग मिस्त्री का संदिग्ध हालातों में सिंह वाहिनी मंदिर के पीछे खेत में शव मिला है। परिजनों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के लुधपुरी मोहल्ला निवासी लालता प्रसाद (55) पुत्र मैकूलाल निर्माणाधीन मकानों में शटरिंग लगाने का काम करते थे। रविवार शाम वह परिजनों को बगैर कुछ बताए घर से निकल आए। सोमवार सुबह शहर के ताजपुर नौकास्त मोहल्ले में प्राचीन सिंह वाहिनी मंदिर के पीछे खेत में इनका शव मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ श्रीकांत प्रजापति, उप निरीक्षक रामाज्ञा चौबे और विक्रम सिंह ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम में हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। इससे विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। उप निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed