फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona vaikseen lagavaane mein kannauj 69ven sthaan par, jaanch mein aaya saamane: jile ka 35 pheesadee varg vishesh nahin le raha ruchi

कोरोना वैक्सीन लगवाने में कन्नौज 69वें स्थान पर, जांच में आया सामने: जिले का 35 फीसदी वर्ग विशेष नहीं ले रहा रुचि

Wed, 26 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
korona vaikseen lagavaane mein  kannauj 69ven sthaan par, jaanch mein aaya saamane: jile ka 35 pheesadee varg vishesh nahin le raha ruchi
कन्नौज। तमाम प्रयास के बाद भी जिला कोरोना वैक्सीनेशन में आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इससे जिला प्रदेश में 69 वें स्थान पर पहुंच गया। कुछ दिन पहले तक यह अंतिम पायदान पर था। स्वास्थ्य महकमे की जांच में सामने आया कि जिले की आबादी में 35 फीसदी का हिस्सा रखने वाला वर्ग विशेष इसमें रुचि नहीं ले रहा है। दो दिन पहले सैय्यदपुर सकरी गांव में वैक्सीनेशन के लिए पहुंची टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। अभी तक गांव में बनीं जागरुकता टीमों के परिजनों ने भी वैक्सीन नहीं लगवाई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि अन्य जिलों में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए मारामारी है। यहां वैक्सीनेशन सेंटरों पर लोग नहीं पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में पिछले दो दिन से बारह लोग भी कोरोना वैक्सीन लगवाने जिला व विनोद दीक्षित अस्पताल में नहीं पहुंचे। टीम इंतजार करती रही। एक वॉयल खोलने के लिए 10 लोग वैक्सीन लगवाने वाले होने चाहिए। यह नहीं मिल रहे हैं। इससे वैक्सीन खराब होने की संभावना रहती है। कम लोग पहुंचने के पीछे जागरुकता की कमी आड़े आ रही है। इससे कोरोना वैक्सीनेशन का प्रतिशत नहीं बढ़ रहा। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. गीतम सिंह का कहना है कि कोरोना वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति तैयार कर लोगों को जागरूक करना होगा। जब तक वर्ग विशेष रुचि नहीं लेता, वैक्सीनेशन का प्रतिशत बढ़ पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

दो दिन पहले वैक्सीनेशन टीम को सदर ब्लाक के सैय्यदपुर सकरी गांव भेजा गया था। पूरे दिन टीम इंतजार करती रही। आशा ने घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए कहा। कोई नहीं पहुंचा। बाद में ग्राम प्रधान को बुलाकर गांव के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए कहा गया। बात नहीं बनी। नोडल अधिकारी डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि अब तय किया गया है कि इस बारे में वर्ग विशेष के धर्मगुरु और बुद्धिजीवी लोगाें से बात कर लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इन्हें समझाया जाएगा कि वैक्सीन लगवाना उनके व परिवार के हित में है। वैक्सीन लगवाने पर कोई बीमारी आती भी है तो वह घातक नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन की गई शासन से समीक्षा
जिले में वैक्सीनेशन में आ रही दिक्कत को समझने और वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए बुधवार शाम शासन स्तर से ऑनलाइन समीक्षा की गई। जिले की रैंकिंग पर चिंता जताते हुए कहा गया कि इसे हर हाल में बढ़ाने का प्रयास करें। जब तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन नहीं हो जाता, कोरोना संक्रमण टूट पाने में दिक्कत होगी। जिले की ओर से डॉ. गीतम सिंह ने आश्वासन दिया कि वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठकर इस दिशा में ठोस रणनीति बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed