फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona se varishth adhivakta samet do kee maut, do pojitiv

कोरोना से वरिष्ठ अधिवक्ता समेत दो की मौत, दो पॉजिटिव

Mon, 14 Dec 2020 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
korona se varishth adhivakta samet do kee maut, do pojitiv
कन्नौज। कोरोना से वरिष्ठ अधिवक्ता समेत दो लोगों की मौत हो गई। अधिवक्ता कई दिनों से बीमार थे। जांच कराने पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब जिले में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 46 हो गई है।
विज्ञापन

शहर के आनंदीदास मोहल्ला निवासी व जिला कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता मधुकर सक्सेना(65) दो सप्ताह से बीमार थे। वह किडनी की बीमारी से भी ग्रसित थे। परिजनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। रविवार को उनकी हालत और खराब हो गई। रविवार रात मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

वहीं छिबरामऊ के मोहल्ला खल्ला नौगाईं निवासी सुधा(55) को बीमारी के चलते नौ दिसंबर को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज में फायदा न होने पर परिजन कानपुर मेडिकल कालेज ले गए। यहां कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार की रात इलाज के दौरान हालत खराब हो गई। रात 10 बजे के करीब मौत हो गई। दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब कोरोना से मौतों की संख्या 46 पहुंच गई है। अब तक जिले में 3392 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 3295 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 52 कोरोना संक्रमितों को उपचार दिया जा रहा है। सीएमओ डॉ. के स्वरूप ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बीमार लोगों को बचाने की जरूरत है। बिना काम के घर से न निकलें। बाहर निकलना जरूरी हो तो मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed