फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona se nipatane ke lie ghar-ghar chalega dastak abhiyaan

कोरोना से निपटने के लिए घर-घर चलेगा दस्तक अभियान

Sat, 14 Mar 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
korona se nipatane ke lie ghar-ghar chalega dastak abhiyaan
सीएमओ कार्यालय में दस्तक अभियान की बैठक लेते मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कृष्ण स्वरूप सहित अन्य। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना वायरस के महामारी घोषित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। 1400 आशा कार्यकर्ता दस्तक अभियान के तहत घर-घर पहुंचेंगी। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में ब्लाक प्रोग्राम व ब्लाक कम्यूनिटी प्रोग्राम मैनेजरों को प्रशिक्षण दिया गया। 16 से 31 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो स्क्रीनिंग के साथ ही सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस वायरस के लक्षण मिलने पर अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में रखा जाए। ऐसे व्यक्ति आमजन के संपर्क में न आने पाएं। सभी प्राइवेट अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। जिन अस्पतालों में वेंटिलेटर की सुविधा है, उन्हें चिह्नित कर लिस्ट बनाई गई है। इससे की आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। स्थानीय स्तर पर लोगों में हाथ धोने के संदेश को फैलाया जाए। जहां मिड-डे मील बांटा जा रहा, वहां भी बच्चों को हाथ धोने के बारे में बताया जाए।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ.केसी राय ने बताया कि वायरस के मरीज अलग-अलग शहरों में मिल रहे हैं। इसको लेकर लोग काफी सशंकित हैं। शासन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। लोगों को सुरक्षित रहने व सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 16 से 31 मार्च के बीच दस्तक अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। आशा कार्यकर्ता घरों में पहुंचकर डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए भी जागरूक करेंगी। घर में कोई पुराना टायर, बर्तन में पानी रखा है तो उसे तत्काल हटवाया जाएगा। इससे कि मच्छर के लार्वा न पनप सकें। इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित तो नहीं है। बुखार से पीड़ित व्यक्ति की स्लाइड तैयार की जाएगी। उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर इलाज कराए जाने की सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता खास तौर पर सभी घरों में इस बात का पता लगाएंगी कि कोई व्यक्ति बाहरी प्रदेशों से तो नहीं आया है। अगर वह खांसी, जुकाम से पीड़ित है तो विभाग को तत्काल सूचना दी जाएगी। संक्रमण रोग विशेषज्ञ डॉ.आतिफ ने बताया कि विदेश से लौटने के बाद किसी व्यक्ति को अचानक बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी है तो उसे तत्काल जांच करानी चाहिए। इस रोग के लिए हेल्प लाइन नंबर 18001805145 (टोल फ्री) पर संपर्क करें। इस मौके पर एसीएमओ डॉ.केसी राय, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.हरगोविंद, अपर शोध अधिकारी वाईके मंजुल, यूनीसेफ से आशुतोष बाजपेयी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed