{"_id":"5fb8036c8ebc3e75047cf082","slug":"korona-sankraman-glavs-pahanakar-vot-daalenge-matadaata-kannauj-news-knp5953100163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण: ग्लव्स पहनकर वोट डालेंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण: ग्लव्स पहनकर वोट डालेंगे मतदाता
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में एक दिसंबर को शिक्षक-स्नातक एमएलसी के लिए मतदान होगा। चुनाव में कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। कोरोना संक्रमण से मतदान कार्मिकों और मतदाताओं को बचाने के लिए हर मतदाता को मतदान से पूर्व मतदेय स्थल पर ग्लव्स दिए जाएंगे। साथ ही सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग भी करना होगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत विनीत कटियार ने बताया कि शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में 12 केंद्र व 29 बूथ बनाए गए हैं। शिक्षक विधायक के लिए 1741 और स्नातक विधायक के लिए 17227 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के दिन सभी बूथों पर दो कोविड कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। यह हर मतदाता का मास्क चेक करेंगे। मतदाताओं को सैनिटाइज करने के साथ ग्लव्स देंगे। इसको पहनकर मतदाता मतदान करेंगे। मतदान एक दिसंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक करवाया जाएगा।
प्रथम वरीयता के आधार पर पड़ेंगे वोट
शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में प्रथम वरीयता के आधार पर वोट पड़ेंगे। चहेते प्रत्याशी के नाम के सामने एक लिखना होगा। अगर आपको दूसरे प्रत्याशी या अन्य को वोट देना हो तो दो, तीन, चार या पांच नंबर के आधार पर वोट कर सकेंगे। मतदान करने के लिए कमल चलानी पड़ेगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मतदाता को ग्लव्स पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
मतदेय स्थल: 12
बूथ: 29
शिक्षक मतदाता:1741
स्नातक मतदाता: 17227
एक बूथ पर मतदान कार्मिक: चार
माइक्रो आब्जर्वर:35
पर्यवेक्षक: दो
जोन: तीन
सेक्टर: 12