फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona peedit ka pulis ke pahare mein hoga ilaaj

कोरोना पीड़ित का पुलिस के पहरे में होगा इलाज

Wed, 18 Mar 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
korona peedit ka pulis ke pahare mein hoga ilaaj
पुलिस लाइन के सभागार में मौजूद रैपिड एक्शन टीमें और पुलिसकर्मी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना वायरस से निपटने की लड़ाई में अब चिकित्सकों के साथ पुलिस विभाग भी शामिल हुआ है। अगर कोई मरीज कोरोना वायरस का मिलता है तो उसका पुलिस की निगरानी में उपचार चलेगा। पुलिस की यह टीमें जन जागरुकता अभियान भी चलाएंगी। पुलिस अधिकारियों के साथ चिकित्सकों ने पुलिस लाइन में थानास्तर पर गठित की गई रैपिड एक्शन टीमों के साथ अन्य पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

डीजीपी के निर्देश पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने सभी थानों में कोरोना वायरस से निपटने के लिए रैपिड एक्शन टीमों का गठन किया है। मंगलवार दोपहर एसपी की अध्यक्षता में कोरोना वायरस को लेकर टीमों को प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. केसी राय ने टीमों को कोरोना वायरस के लक्षणों और सावधानी के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि कई शहरों में कोरोना पीड़ित और इसके लक्षण वाले मरीज इलाज के दौरान आइसोलेशन वार्ड से भाग गए हैं। अगर किसी भी क्षेत्र में मरीज मिलता है तो थाने की रैपिड एक्शन टीम मरीज की निगरानी करेगी।
विज्ञापन

चिकित्सकों के साथ सहयोग के लिए पुलिस टीम भी मुस्तैद रहेगी। विदेशों से लौटने वाले लोगों की जानकारी कर परीक्षण कराया जाएगा। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों में जागरुकता के लिए पुलिस की ओर से पोस्टर लगाए जाएंगे। एसपी ने कहा कि कोरोना को रोकने में पुलिस से महत्वपूर्ण अपेक्षाएं हैं। सभी को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सभी को मास्क, सूट, बूट व अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस दौरान एएसपी विनोद कुमार, सीओ श्रीकांत प्रजापति और मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed