फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona- aata ka nahin hone diya jaega sankat

कोरोनाः आटा का नहीं होने दिया जाएगा संकट

Sat, 28 Mar 2020 09:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
korona- aata ka nahin hone diya jaega sankat
शहर की आयशा राइस मिल में गेहूं के अभाव में बंद मशीनें। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले के लोगों तक आटा की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने मंडी समितियों के आढ़तियों से 2000 क्विंटल गेहूं का उठान किया है। एफसीआई से 5000 क्विंटल गेहूं लिया गया है। गेहूं को जल्द फ्लोर मिल भेजा जाएगा। लॉकडाउन में आटा का संकट नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच खाद्य सामग्री का स्टाक करने में जिला प्रशासन जुट गया है। प्रत्येक व्यक्ति तक आटा पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर व्यवस्था की गई है। तीन दिन पहले की गई इस व्यवस्था के तहत 2000 क्विंटल गेहूं जिले की मंडियों से जमा किया गया है। एफसीआई से 5000 क्विंटल गेहूं लिया गया है।
विज्ञापन

एफसीआई के पास 50000 क्विंटल गेहूं का भंडारण मौजूद है। जिले में रोजाना करीब साढ़े तीन हजार क्विंटल आटे की खपत है। इस खपत को हर हाल में पूरा किया जाएगा। इसको लेकर योजना तैयार की जा चुकी है। एक राइस मिल को गेहूं पिसाई का ठेका दिया गया है। यह मिल प्रतिदिन दो हजार क्विंटल आटा मुहैया कराएगी। तीन हजार क्विंटल आटा निकट के जनपदों से मंगाया जाएगा। जिले के प्रत्येक जनरल स्टोर व किराना मर्चेंट की दुकान पर इसे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी एआरएम सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान समय में बाजार में आटा 28 रुपये किलो की दर से बेचा जा रहा है। इस आटे को भी इसी दर से बेचा जाएगा। अगर किसी दुकानदार ने आटे का स्टाक किया कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राइस मिल को गेहूं की पिसाई के अलावा तैयार आटे की पांच से 10 किलो की पैकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed