फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kooda plaant mein choree, 11 masheenon kee motar le gae, mainejar ne dee tahareer, chaar din baad bhee nahin pahunchee pulis

कूड़ा प्लांट में चोरी, 11 मशीनों की मोटर ले गए, मैनेजर ने दी तहरीर, चार दिन बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

Wed, 09 Jun 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
kooda plaant mein choree, 11 masheenon kee motar le gae, mainejar ne dee tahareer, chaar din baad bhee nahin pahunchee pulis
कन्नौज। शहर के अजयपाल मोहल्ले के कूड़ा प्लांट में चोरी हो गई। चोर यहां की मशीनों की 11 मोटर खोल ले गए। अन्य सामान भी चोरी हुआ है। वहीं मैनेजर का कहना है कि सदर कोतवाली में तहरीर दी है। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने न तो एफआईआर लिखी और न ही जांच की गई।
विज्ञापन

शहर के अजयपाल मोहल्ले में नगर पालिका व एक निजी कंपनी का कूड़ा प्लांट संचालित है। एक महीने से कोरोना के चलते प्लांट में कर्मचारी नहीं आ रहे थे। चोरों ने कूडे़ के प्लांट की मशीनों से ग्यारह मोटर, एक साढे़ तीन किलोवाट का ट्रांसफार्मर और एक पंप सेट चुरा लिया। शुक्रवार की रात गार्ड प्लांट में गया तो चोरी की घटना का पता चला। शनिवार सुबह गार्ड की सूचना पर मैनेजर मोहित चतुर्वेदी ने प्लांट का मुआयना किया। चोर प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट ले गए थे। बिजली की लाइन भी काट दी थी। दीवार पर लगे बल्ब निकाल ले गए। स्टोर रूम का ताला तोड़कर कमरे में रखा समान चुरा लिया।
विज्ञापन

मैनेजर मोहित ने बताया कि प्लांट कोरोना कर्फ्यू की वजह से करीब एक महीने से बंद है। शनिवार को गार्ड ने फोन पर चोरी की सूचना दी। शनिवार को चोरी की तहरीर सदर कोतवाली में दी गई। अभी तक पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही प्लांट में आकर जांच की। कूडे़ के प्लांट से करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। मोटर चोरी होने से प्लांट का कामकाज बंद हो गया है। वहीं इस मामले में सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि चोरी की जानकारी नहीं दी गई है। कोतवाल से कह दिया है कि तहरीर मिली है तो जांच कर चोरों का पता लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed