{"_id":"6b0b27472611398bf80617f4","slug":"knj-news-kannauj-news-c-214-1-knj1005-159970-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पासबुक में 2.20 लाख, खाते में शून्य, ग्राहक सेवा केंद्र का फर्जीवाड़ा उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पासबुक में 2.20 लाख, खाते में शून्य, ग्राहक सेवा केंद्र का फर्जीवाड़ा उजागर
Sun, 29 Nov 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। पासबुक में जमा रकम की कंप्यूटराइज्ड इंट्री देखकर महिला को भरोसा था कि उसकी 2.20 लाख रुपये की पूंजी बैंक में सुरक्षित है। जब वह रुपये निकालने पहुंची तो खाते में एक भी पैसा नहीं मिला। बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर कथित फर्जीवाड़े का नया मामला सामने आया है। संचालक पर अब तक 35 से अधिक ग्राहकों के करीब 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।
इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पकरिया पुर गांव निवासी सिद्धश्री ने बताया कि चार अगस्त को उन्होंने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के माध्यम से बैंक में खाता खुलवाया था। खाते में 2.20 लाख रुपये जमा कराने के बाद संचालक ने अगले दिन पासबुक देने की बात कही। दूसरे दिन पासबुक में कंप्यूटर से रकम जमा होने की इंट्री दर्ज कर उन्हें सौंप दी गई। पासबुक में रकम दर्ज होने से उन्हें भरोसा था कि उनकी पूंजी बैंक में सुरक्षित है।
शुक्रवार को वह बैंक में रुपये निकालने पहुंचीं तो खाते में धनराशि न होने का खुलासा हुआ। बैंक में जांच कराने पर पासबुक की इंट्री फर्जी पाई गई। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर अब तक 35 से अधिक ग्राहकों के करीब 30 लाख रुपये से ज्यादा हड़पने का आरोप है। पीड़ितों के मुताबिक, संचालक जमा कराने के नाम पर नकदी लेता था और पासबुक में रकम दर्ज कर देता था, लेकिन वास्तविक धनराशि खातों में जमा नहीं करता था। इस तरह पासबुक में रकम दर्ज होने के बावजूद ग्राहक बैंक खाते में अपनी जमा पूंजी तलाशते रह गए।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक कप्तान सिंह चौधरी ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक एक एजेंसी के माध्यम से कार्यरत था। एजेंसी की ओर से ठठिया थाने में संचालक के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। कोतवाल रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में मिली शिकायतों के आधार पर जांच कर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।