फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kisee ne dava to kisee ne gairapraant se aane vaalon kee dee soochana

किसी ने दवा तो किसी ने गैरप्रांत से आने वालों की दी सूचना

Thu, 26 Mar 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
kisee ne dava to kisee ne gairapraant se aane vaalon kee dee soochana
कन्नौज। कोरोना को लेकर विकास भवन के कंट्रोल रूम का फोन लगातार बजता रहा। किसी ने दवा या सब्जी न मिलने तो किसी ने गैरप्रांत से आए युवाओं की सूचना दी। शिकायतों का निस्तारण करने के लिए टीम को मौके पर भेजा गया। शाम छह बजे तक कंट्रोल रूम में 78 शिकायतें दर्ज की गईं। बाहर से आने वाले युवाओं की स्क्रीनिंग करवाई गई।
विज्ञापन

थाना गुरसहायगंज के मोहम्मद शोएब ने बताया कि उनके यहां दवा की दुकानें नहीं खुली हैं। बच्चे को पेट में दर्द है। मोहल्ला अजय पाल में दिनेश ने बताया कि उनके बच्चे की तबीयत ठीक नहीं है। वह घर से बाहर दवा लेने नहीं निकल पा रहे हैं। इनकी समस्याओं का निस्तारण कराया गया। गुरसहायगंज, खालेपुर्वा, रामपुर काजिम हुसैन आदि जगहों से राजस्थान, मुंबई, पंजाब समेत अन्य राज्यों से युवकों के लौटने की जानकारी दी गई। अफसरों ने स्वास्थ्य टीम भेजकर स्क्रीनिंग के आदेश दिए। वहीं अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार शाम को विकास भवन स्थित कंट्रोल रूम में पहुंचे। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों के बारे में पूछताछ की। निस्तारण के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

खाद्यान्न, दवा व अन्य समस्याओं के लिए मिलाएं ये नंबर
-जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के फोन नंबर: 05694-235898, 236836,
-तहसील सदर के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर:9454416476 , 8587936233,
-तहसील तिर्वा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर:9454416475, 7007526235, 9889432532, 8953065623, 7307892784।
-तहसील छिबरामऊ कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर: 8858012492, 8853169146, 8318803423, 9807107866।
जिलाधिकारी:9454417555
पुलिस अधीक्षक:9454400287
अपर जिलाधिकारी:9454417626
अपर पुलिस अधीक्षक:9454401080
मुख्य विकास अधिकारी:9454464991
मुख्य चिकित्सा अधिकारी:9839030075।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed