{"_id":"5e6938b78ebc3eeb2b0b1898","slug":"kisan-ka-sav-mila-kannauj-news-knp549764599","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के घर मिला किसान का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के घर मिला किसान का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
ठठिया (कन्नौज)। होली पर दोस्त के घर गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके साथ शराब पी रहे दोस्त बोरे से शव ढककर भाग निकले। पिता को खोजते हुए देर रात पुत्र को पड़ोसी नारायण सिंह के घर पर बोरे से शव ढका मिला। कसान के बेटे ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की मांग की है।
ठठिया थाना क्षेत्र की खानपुर चौकी के गांव गढ़ीपुरवा निवासी किसान रामप्रसाद उर्फ मुरारी (55) पुत्र पूस्सा मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसी दोस्त कोटेदार नारायण सिंह के घर गया था। यहां नारायण सिंह और अन्य दोस्तों के साथ रामप्रसाद ने भी शराब पी। किन्हीं कारणों से रामप्रसाद की मौत हो गई। मौत के बाद नारायण सिंह व अन्य लोग शव के ऊपर खाली बोरे डालकर भाग निकले। रात करीब नौ बजे तक जब रामप्रसाद घर नहीं पहुंचा, तो बेटे रामनिवास ने तलाश शुरू की। पड़ोसियों ने दोपहर को नारायण सिंह के घर शराब पीने की बात बताई। जानकारी पर रामनिवास जब नारायण सिंह के घर पहुंचा, तो बोरों से ढका हुआ पिता का शव देखा। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। जबकि नारायण सिंह व अन्य लोग फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही खानपुर चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। मृतक के बेटे ने नारायण सिंह और उसके साथियों पर शराब में जहर मिलाकर पिात की हत्या करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि अभी तक उन्हें तहरीर नहीं दी गई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।