फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kisaanon ko khaad ke lie nahin padega bhatakana

किसानों को खाद के लिए नहीं पड़ेगा भटकना

Mon, 16 Dec 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
kisaanon ko khaad ke lie nahin padega bhatakana
किसान सेवा सहकारी समिति सरायमीरा। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। अब किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सहकारिता विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी व एनपीके उपलब्ध है। बफर गोदाम में रासायनिक उर्वरक भंडारित हैं। उपलब्धता के आधार पर समितियों को उर्वरक उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग के पास तीन तरह की खाद उपलब्ध है। यूरिया की 1484 मीट्रिक टन, डीएपी की 1985 मीट्रिक टन और एनपीके (1232) की 1380 मीट्रिक टन की उपलब्धता है। सहकारिता विभाग ने जिले की 51 सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध कराई है। छोटी सहकारी समिति पर 22.500 मीट्रिक टन खाद भेजी गई है। बड़ी सहकारी समितियों पर 45 मीट्रिक टन खाद भेजी गई है। इससे किसानों को खाद के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। सहकारिता विभाग ने सभी समितियों को निर्धारित दाम पर किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। इससे कि किसानों को खाद लेने में असुविधा न हो।
विज्ञापन

जिले की सहकारी समितियां
सहकारी समिति मित्रसेनपुर, तिखवा, उदैतापुर, ऑटी, मौसमपुर मौरारा, महमूदपुर पैठ, कन्नौज, कछोहा, बरौली, सीहपुर, नजरापुर, जलालाबाद, फतेहपुर, बदलेपुर्वा, जसपुरापुर, अटरा तिर्वा, नौरंगपुर, गुगरापुर, चांदापुर, अकबरपुर, हसेरन, नादेमऊ, इंदरगढ़, उमर्दा, तिर्वा, रामपुर मझिला, भुन्ना, ठठिया, खामा, बस्ता, हंसापुर, अगौस, औसेर, जदेपुर्वा, बलनपुर, छिबरामऊ पूर्वी, छिबरामऊ पश्चिम, सिकंदरपुर, प्रेमपुर, सौरिख, खड़िनी, सकरावा, गुरसहायगंज दक्षिणी, मलिकपुर, तालग्राम, क्रय-विक्रय गुरसहायगंज, पीसीएफ मियागंज, तेराजाकेट, ठठिया, महिला उपभोक्ता सहकारी समिति सरायमीरा, कृषक सेवा सहकारी समिति अनीभोज व कृषक उपभोक्ता सहकारी समिति अगौस।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी समितियों पर इन दामों पर मिलेगी खाद
सहकारिता विभाग ने हाल में उर्वरकों के दामों में संशोधन किया है। डीएपी 1150 रुपये, एनपीके (1232)1610 रुपये व यूरिया के 266.50 रुपये निर्धारित हैं। सहकारी समितियों के सचिवों को तय दाम पर किसानों को खाद उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। गड़बड़ी पर कार्रवाई की जाएगी।
मलिकपुर में एक सप्ताह से उपलब्ध नहीं है खाद
मलिकपुर। मलिकपुर में समिति पर करीब एक सप्ताह से यूरिया खाद मुहैया न होने से किसान परेशान हैं। किसानों को आलू व गेहूं की फसल के लिए प्राइवेट दुकानदारों का सहारा लेना पड़ रहा है। किसान बलवीर, बाबा महिपाल सिंह, रामप्रकाश मौर्या, जनार्दन मौर्या, शकील अली, जीतपाल सिंह, छेदीलाल यादव, शिवपाल सिंह, सुरेश कुमार, अनुज कुमार, रामनरायन सिंह आदि ने बताया कि समिति पर खाद उपलब्ध न होने से प्राइवेट खाद विक्रेता 30 से लेकर 50 रुपये तक प्रति बोरी अधिक ले रहे हैं। उधर समिति के सचिव रामवीर सिंह ने बताया कि खाद की डिमांड की जा चुकी है।

सभी समितियों को उपलब्धता के आधार पर खाद भेज दी गई है। समितियों को मांग के अनुरूप खाद भेजी जा रही है। मलिकपुर में यूरिया न होने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच करवाई जाएगी। अगर कहीं निर्धारित दाम से अधिक पर खाद दी जा रही है तो किसान सीधे शिकायत करें। जांच के बाद जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
-राममिलन वर्मा, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed