{"_id":"5daa02168ebc3e01451c2eba","slug":"kisaan-ko-peetakar-35-hajaar-rupaye-aur-baik-lootee-kannauj-news-knp520588951","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को पीटकर 35 हजार रुपये और बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को पीटकर 35 हजार रुपये और बाइक लूटी
विज्ञापन
आढ़त का बीजक दिखाता पीड़ित।
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। आलू बेच कर घर जा रहे किसान पर चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। पिटाई के बाद 35 हजार रुपये और बाइक लूट ली। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लखईयामऊ के मजरा खेड़ा निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र शिवपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार को वह आलू बेचने कानपुर गए थे। रात करीब आठ बजे कालिंदी एक्सप्रेस से गुरसहायगंज आने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले एक डिग्री कालेज के पास पहले से खड़े चार लोगों ने लाठी-डंडे दिखाकर बाइक रोक ली। इन्होंने उससे मारपीट कर दी।
इस दौरान तीन बदमाशों ने जेब में पड़े आलू बिक्री के 35500 रुपये लूट लिए। यह बाइक भी ले गए। शुक्रवार को पीड़ित ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।