फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kinaura encompass the villagers in Collectorate

किनौरा के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना

Wed, 21 Jan 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Wed, 21 Jan 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Kinaura encompass the villagers in Collectorate
तिर्वा तहसील क्षेत्र के गांव किनौरा में खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


किनौरा गांव निवासी करन सिंह, राजा, ग्रामप्रधान रघुनाथ, रामबाबू, हरीराम, विपिन द्विवेदी, पप्पू द्विवेदी, रमेशचंद्र राठौर, विजय पाल राठौर, शिवसिंह, अशोक कुमार त्रिपाठी, सतेंद्र सिंह, राजेश सिंह सहित दर्जनों महिलाएं कई ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर दोपहर 12 बजे के करीब कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


डीएम कार्यालय के सामने ग्रामीणों ने दबंगों के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि हरचंदापुर गांव निवासी विनोद यादव पुत्र नाथूराम उनके गांव की खलिहान में दर्ज भूमि पर जेसीबी मशीन चलाकर अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी तिर्वा, क्षेत्राधिकारी तिर्वा व तिर्वा कोतवाली पुलिस से की गयी लेकिन अभी तक निर्माण कार्य नहीं बंद कराया गया है। प्रशासन द्वारा विनोद यादव का सहयोग किया जा रहा है। तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर मजबूर होकर उन्हें जिलाधिकारी के दरबार में आना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी शिकायत न सुनी गयी तो वह आंदोलन की अग्रिम रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed