फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   khelon se aatmavishvaas badhata : indira dube

खेलों से आत्मविश्वास बढ़ता : इंदिरा दुबे

Wed, 03 Mar 2021 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
khelon se aatmavishvaas badhata : indira dube
विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करतीं मुख्य अतिथि इंदिरा दुबे, प्राचार्य डॉ. आरए? - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के नेहरू महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि और प्रबंध समिति की सचिव इंदिरा दुबे ने कहा कि खेलों से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरएन राय ने कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्तर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. उदयपाल सिंह ने कहा कि खेल व्यक्ति के अंदर प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता लाने का कार्य करते हैं। इससे पहले प्राचार्य ने खेल से संबंधित अनुशासन और सहयोग की भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. मनोज गर्ग, प्रो. प्रियंका, प्रो. सर्वेश, प्रो. धर्मवीर, प्रो. मनीष, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, प्रो. कार्तिकेय सिंह, प्रो. प्रभात मिश्रा सहित सभी शिक्षणेतर कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्राओं में प्रिया, छात्र वर्ग में रुकुम का दबदबा
छात्रा वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में प्रिया प्रथम, चांदनी द्वितीय, नीलम राजपूत तृतीय, लंबी कूद में प्रिया प्रथम, शिवानी द्वितीय, शिवानी तिवारी तृतीय, शॉट पुट में प्रिया प्रथम, अदिति द्वितीय, शिवानी तिवारी तृतीय, जैबलिन थ्रो में अदिति प्रथम, रोहिणी पाल द्वितीय, प्रियांशी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में रुकुम सिंह प्रथम, विशाल मिश्रा द्वितीय, शिवम दुबे तृतीय, लंबी कूद में रुकुम सिंह प्रथम, खुशवेंद्र सिंह द्वितीय, प्रमोद कुमार व विशाल मिश्रा तृतीय, शॉट पुट थ्रो में विशाल मिश्रा प्रथम, नितिन द्वितीय, रुकुम सिंह तृतीय जैबलिन थ्रो में रुकुम सिंह प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय, अब्दुल कलाम तृतीय, ऊंची कूद में रविकांत चतुर्वेदी प्रथम, रुकुम सिंह द्वितीय औैर खुशवेंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed