{"_id":"68fa7337ff849a17fc0148e0","slug":"khatik-community-put-up-house-sale-notices-kannauj-news-c-214-1-knj1005-139079-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खटिक समाज ने लगाए मकान बिकाऊ के नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खटिक समाज ने लगाए मकान बिकाऊ के नोटिस
विज्ञापन
विशुनगढ़। पटाखे की दुकान लगाने के लिए मंगलवार को दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। गुरुवार को खटिक समाज ने मकान बिकाऊ के नोटिस चस्पा करने के साथ ही गांव से पलायन की चेतावनी देते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने सत्तापक्ष के लोगों पर धमकाने का आरोप भी लगाया है।
खटिक समाज के युवकों और प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश राजपूत व उनके समर्थकों के बीच मारपीट हो गई थी। पुलिस ने खटिक समाज के घायल युवकों का मेडिकल कराने के साथ ही नीलू खटिक की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि और उनके समर्थकों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बावजूद खटिक समाज का गुस्सा कम नहीं हुआ। समाज के लोगों ने घरों के बाहर मकान बिकाऊ का नोटिस चस्पा करने के साथ ही गांव छोड़ने की धमकी देते हुए प्रदर्शन किया।
विवाद में घायल हुए दिलीप चक ने बताया कि कुछ लोग खटिक समाज के लोगों को धमका रहे हैं। इस कारण लोग डरे व सहमे हैं। धमकियों के कारण लोग गांव छोड़ने को मजबूर हैं। प्रदर्शन की जानकारी होने पर पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता सुधीर द्विवेदी उर्फ कल्लू गांव पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर न्याय दिलाने का आश्वासन देकर शांत किया। थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि तीन घरों पर मकान बिकाऊ है, लिखा है। कस्बे में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस व पीएसी तैनात है। साथ ही पुलिस गांव में हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश राजपूत को मेडिकल के लिए सीएचसी छिबरामऊ भेजा गया था। वहां पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में अखिलेश का गुरुवार को मेडिकल हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अखिलेश राजपूत का कहना है कि विवाद के बाद उन्होंने मौखिक शिकायत करने के साथ ही लिखित तहरीर दी थी। मारपीट में उनके घायल होने, जेब से 10 हजार रुपये लूटने व रिवाल्वर छीन लेने के बाद भी उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।