{"_id":"61df1956fa05a77bd97f071d","slug":"khasra-kannauj-news-knp675002477","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौनी की तरह किसानों को मिलेगा ऑनलाइन खसरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौनी की तरह किसानों को मिलेगा ऑनलाइन खसरा
विज्ञापन
छिबरामऊ। तहसील के सभी गांवों में जल्द ही किसानों को ऑनलाइन खसरा मिल सकेगा। आधा दर्जन लेखपाल खसरे की ऑनलाइन फीडिंग कर रहे हैं। अब ऑनलाइन खतौनी की तरह खसरा भी मिलने लगेगा।
नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा ने बताया कि इस समय खसरा की ऑनलाइन फीडिंग का काम किया जा रहा है। इस कार्य के लिए लेखपाल अनुज कुमार दीक्षित के निर्देशन में लेखपाल स्वाती राजपूत, अभिषेक कटियार, पारुल गुप्ता, निखिल कुमार, निखिल सविता व अनीस खान को लगाया गया है।
पहले तहसील के सभी गांवों के जिंसवार मिलान कर खसरा की फीडिंग की जा रही है।
वित्तीय वर्ष की तरह ही फसली वर्ष होता है। लेखपाल अनुज दीक्षित ने बताया कि फसली वर्ष एक जुलाई से 30 जून तक चलता है। वर्तमान समय में फसली 1429 चल रहा है।