फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Khanpuri at the examination center in the name of CCTV cameras

सीसीटीवी कैमरों के नाम पर परीक्षा केंद्र पर खानापूरी

Sun, 23 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Khanpuri at the examination center in the name of CCTV cameras
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करने निकले डीएम व एसपी ने कई केंद्रों पर व्यवस्थाओं को देखा। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों के नाम पर सिर्फ खानापूरी मिली। वहीं प्रश्नपत्रों का भी रख रखाव ठीक नहीं मिला।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह की पाली में आयोजित हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा का डीएम रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। आरएस पब्लिक स्कूल व किसान इंटर कालेज पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन

किसान इंटर कालेज में परीक्षा दे रहे छात्रों की संख्या के बारे में जानकारी लेते हुए सीसीटीवी फुटेज देखे। दो कक्ष के कैमरों में चित्र साफ न दिखने पर केंद्र व्यवस्थापक रमेशचंद्र से जवाब तलब किया। प्रश्नपत्रों का रख रखाव सही नहीं मिला। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को केंद्र व्यवस्थापक को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र में मोबाइल, ,इलेक्ट्रानिक उपकरण के साथ परीक्षा में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। छात्राओं की तलाशी के लिए गेट पर महिला कर्मी की ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed