{"_id":"471ac17a327ce8250dd59f1fc02c04db","slug":"khandi-cut-of-tap-water-entered-homes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबा की खांदी कटने से घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबा की खांदी कटने से घरों में घुसा पानी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों से पानी के लिए तरस रहे खुबरियापुर माइनर और
विज्ञापन
डायट रोड बंबा में अचानक पानी आ जाने से कोहराम मच गया। खेतों में पानी
भरने से सैकड़ों बीघा फसल चौपट हो गई। डायट रोड नई बस्ती में हालात और भी
ज्यादा खराब हो गए। यहां घरों में पानी भर गया।
परेशान लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। गुरुवार की रात अचानक बंबे में पानी छोड़ देने से आस-पड़ोस के क्षेत्र में तबाही मच गई। काफी समय से बंबे की सफाई नहीं होने से पानी ऊपर उफान मारकर बहने लगा। जगह-जगह खांदी कटने से पानी खेतों में भर गया। जिससे खेत तालाब नजर आने लगे। उनमें खड़ी फसलें चौपट हो गईं।
शनिवार की सुबह हालात और भी ज्यादा खराब हो गए। डायट रोड नई बस्ती से निकले बंबे में छोड़ा गया पानी लोगों के घरों में घुस गया। डायट परिसर जलमग्न हो गया। पानी भरने से लोगों को घरों से निकलने में दिक्कतें उठानी पड़ी। बंबा खुबरियापुर माइनर से जुड़ा है।
अचानक छोड़े गए इस पानी से खुबरियापुर माइनर से जुड़े क्षेत्र के कई गांव के खेत जलमग्न हो गए। उनमें खड़ी सैकड़ों बीघा फसलें भी चौपट हो गई। इसके बाद लोगों ने नहर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, पर शाम तक इस संबंध में न तो कोई अधिकारी मौके पर आया और न ही इस समस्या से निजात दिलाने की व्यवस्था की गई।
ज्ञात हो कि बेवर से लेकर जलालाबाद तक नहर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्र के अहिरुआ राजारामपुर गांव के पास से होकर निकले बंबे को ही चौड़ा कर उसे नहर का रूप देने का काम किया जा रहा है। जिसकी खुदाई भी की जा चुकी है। बताया जाता है कि किसी ने गुरुवार की रात अचानक पानी छोड़ दिया, जिससे कोहराम मच गया।