{"_id":"60b7cfdf8ebc3e34f67ebad0","slug":"khalihaan-kee-jameen-ko-lekar-vivaad-mein-maaree-golee-kannauj-news-knp631876389","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलिहान की जमीन को लेकर विवाद में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलिहान की जमीन को लेकर विवाद में मारी गोली
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। खलिहान की जमीन को घेरने के लिए दो पक्षों में विवाद के चलते देररात एक पक्ष ने साइकिल से आ रहे युवक को गोली मार दी। घायल को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजनों ने लखनऊ में केजीएमसी में भर्ती कराया।
रुद्रपुर जमामर्दपुर निवासी कलक्टर सिंह व नरवीर सिंह के परिवारों में खलिहान की जमीन को घेरने का पुराना विवाद है। दोनों के मकान आमने-सामने हैं। कलक्टर सिंह ने बताया कि बेटा रामवीर सिंह साइकिल से छिबरामऊ से गांव लौट रहा था। निगोह के पास नरवीर के बेटे अभिलाष, आलोक व एक अन्य ने रामवीर को घेर लिया। उसे गोली मार दी। परिजन लहूलुहान हालत में रामवीर को सौ शय्या अस्पताल ले आए। परिजन यहां से जिला अस्पताल, फिर हैलट कानपुर और उपचार न मिल पाने पर लखनऊ लेकर चले गए। वहीं घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा ने बताया कि मंगलवार को रामवीर सिंह ने एसडीएम न्यायालय से जमानत करवाई थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गोली का नहीं, मारपीट का मामला लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कलक्टर सिंह व नरवीर सिंह के परिवारों में मई माह में हुए विवाद में 27 व 30 मई को दोनों पक्षों की तरफ से विशुनगढ़ थाने में एनसीआर दर्ज कराई गई थी।