{"_id":"6022dac98ebc3e4a10220294","slug":"khaaton-mein-nahin-pahunchee-shauchaalay-ke-lie-bhejee-gaee-dhanaraashi-kannauj-news-knp6109065178","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातों में नहीं पहुंची शौचालय के लिए भेजी गई धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातों में नहीं पहुंची शौचालय के लिए भेजी गई धनराशि
विज्ञापन
तहसीलदार अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन सौंपते रंधीरपुर गांव के लोग।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों के पात्रों के खाते में शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त (छह हजार रुपये)भेजी गई है। रंधीरपुर गांव के पात्रों के खाते में यह धनराशि नहीं पहुंची। इससे गांव के लोग ब्लाक मुख्यालय व बैंक के चक्कर लगा रहे हैं।
मंगलवार को रंधीरपुर के पुरुषोत्तम तिवारी एडवोकेट के नेतृत्व में गांव के लोगों ने तहसीलदार अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन सौंपा। गांव के लोगों ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय के लिए आवंटित धनराशि लिस्ट में दर्शाई गई है। यह उनके खातों में नहीं पहुंची। ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।
गांव के राजेश दीक्षित, प्रदीप कुमार दीक्षित, आदर्श, ज्ञानेश दीक्षित, नवनीत पाठक, आकाश, श्याम कुमार, संजीव, सुमित कुमार, बबलू, संजीव, अंबुज, रोहित, जीतू, अजय, श्याम कुमार भी साथ रहे। ग्रामीणों का कहना था कि शौचालय न बनने से गांव की महिलाएं खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने तहसीलदार से खातों में पैसा भिजवाने की मांग की। इस संबंध में एडीओ(सहायक विकास अधिकारी) पंचायत मृदुल दुबे ने बताया कि पात्र लाभार्थियों के खातों में पैसा क्यों नहीं पहुंचा, इसकी जांच कराई जाएगी। अगर कोई खामी रह गई है तो उसे दूर करवाया जाएगा।