फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kataree mein do pakshon mein chalee golee, ek kee maut, do gambheer

कटरी में दो पक्षों में चली गोली, एक की मौत, दो गंभीर

Tue, 07 Apr 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
kataree mein do pakshon mein chalee golee, ek kee maut, do gambheer
मेडिकल कालेज में भर्ती घायल अमर सिंह। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कूड़ा डालने को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों के बीच फायरिंग से युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके की कुसुमखोर चौकी का भिम्मापुरवा गांव गंगा के किनारे कटरी में हरदोई की सीमा के पास बसा है। मंगलवार शाम करीब चार बजे रामसच्चे (22) पुत्र रामरतन का पड़ोसी अमर सिंह पुत्र मुलई उर्फ मूलचंद्र से दरवाजे पर कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगा। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग तमंचे और कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गए। इनमें फायरिंग के साथ धारदार हथियार चलने लगे। करीब आधा घंटे तक दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान रामसच्चे के सीने में गोली लग गई। इससे उनकी मौत हो गई। दूसरे पक्ष के अमर सिंह और उसके भाई नागेंद्र को भी गोली लग गई। इससे दोनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी पर एएसपी विनोद कुमार, कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक और कुसुमखोर चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह पहुंच गए। पुलिस ने रामसच्चे के शव को कब्जे में लेने के साथ घायल अमर सिंह और नागेंद्र कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से दोनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। सदर कोतवाली में रघुवीर सिंह ने भाई रामसच्चे की हत्या के आरोप में अमर सिंह, नागेंद्र, सूरज पुत्रगण मुलई उर्फ मूलचंद्र और मुलई उर्फ रामचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले की छानबीन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलीबारी के बीच दो जनपदों की पहुंची पुलिस
कन्नौज। मामूली बात पर दो पक्षों में फायरिंग की जानकारी पर सदर कोतवाली के साथ हरदोई के बिलग्राम थाने से पुलिस पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस ने स्थिति पर काबू किया। वहीं सदर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार खूनी खेल हो चुका है। भिम्मापुरवा गांव हरदोई और कन्नौज सीमा से लगा हुआ है। आधा गांव सदर कोतवाली में पड़ता है। दूसरा हिस्सा महादेवा के नाम से हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में पड़ता है। मंगलवार को गोलीबारी की जानकारी पर दोनों जनपदों की पुलिस पहुंच गई। जांच सदर कोतवाली पुलिस ने शुरू की है। इससे पहले भी दोनों पक्ष कई बार आपस में झगड़ चुके हैं। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed