फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kassawan beat Sarafan Cricket Club by 38 runs

Kannauj News: कस्सावान ने सराफान क्रिकेट क्लब को 38 रन से हराया

Wed, 25 Jun 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kassawan beat Sarafan Cricket Club by 38 runs
छिबरामऊ। सौरिख रोड पर मां कालिका देवी मंदिर के पास ऑकलैंड मैदान में चल रहे छिबरामऊ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को कस्सावान की टीम ने सराफान क्रिकेट क्लब को 38 रन से हराया। कस्सावान टीम के टाइगर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन



सोमवार की देर रात खेले गए मैच में सराफान क्रिकेट क्लब के कप्तान अन्नू पांडेय ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कस्सावान की टीम ने 12 ओवरों में 153 रन बनाए। जवाब में सराफान की टीम 115 रनाें पर सिमट गई। कस्सावान टीम के खिलाड़ी टाइगर ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए एक विकेट लेकर 47 रन बनाए। टाइगर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान आयोजक केशव दुबे, प्रमोद त्रिपाठी, हिमांशु चौहान, ऋषभ दुबे, ऋतिक दुबे, प्रशांत, शरद कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed