{"_id":"5dc9b4038ebc3e5b6c69d188","slug":"kartik-purnima-today-faith-gathering-at-mahadevi-ghat-kannauj-news-knp5252295149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा आज, महादेवी घाट पर आस्था का समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा आज, महादेवी घाट पर आस्था का समागम
विज्ञापन
गंगा घाट पर सुरक्षा का जाएजा लेते डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह
- फोटो : KANNAUJ
मानीमऊ(कन्नौज)। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए सोमवार से महादेवी घाट पर दूसरे जिले से आने वाले श्रद्धालुओं ने तंबू तानकर डेरा जमा दिया है। भारी भीड़ को लेकर घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीएम और एसपी ने निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए घाट पर आठ स्थानों पर अस्थायी शिविर बनाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा है। मान्यता के आधार पर गैर जनपदों से हजारों श्रद्धालु गंगा में स्नान कर शहर के प्राचीन फूलमती देवी मंदिर, गौरी शंकर और अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन कर मनोकामना पूर्ण होने की कामना करते हैं। सोमवार को डीएम रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने अधिकारियों के साथ गंगा घाट का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस बल के साथ ही गोताखोर व अफसरों को पल-पल निगरानी के निर्देश दिए हैं। पानी के अंदर तक श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखने के लिए मोटर बोट पर सवार पीएसी बल लगातार मदद करेगा व गोताखोर भी सक्रिय रहेंगे। वहीं गहरे पानी में कोई स्नान करने न जा सके, इसके लिए बांस लगाकर रस्सियों से बैरीकेडिंग की गई है।
ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए हरदोई-कन्नौज मार्ग पर दोपहर एक बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। दोनों ओर घाट के एक किलोमीटर से सिर्फ पैदल जाने वाले लोगों को ही घाट की ओर जाने दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि चार बैरियर से गुजर कर गंगा स्नान करने श्रद्धालु जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से डेढ़ सेक्सन पीएसी, दस नाव, पीएसी की तीन मोटर बोट तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
तालग्राम में कार्तिक पूर्णिमा को गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए थाना पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मार्गों पर पिकेट ड्यूटी लगाकर गश्त बढ़ा दी गई है। लूट, छिनौती जैसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस कर्मियों की बैठक कर सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं।
सोमवार को प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने स्टाफ की बैठक कर निर्देश दिए हैं। उन्होंने चौकी प्रभारियों, सिपाहियों को क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर सोमवार शाम से मंगलवार देर शाम तक गश्त करने की हिदायत दी है। कहा कि चौकी प्रभारी के क्षेत्र में कोई वारदात होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने नादेमऊ से तालग्राम, तेराजाकट व इंदरगढ़ , ताहपुर गुरसहायगंज, अमोलर, तिर्वा मार्ग पर चौराहों पर पिकेट ड्यूटी लगाकर चेकिंग कराई जाएगी। इस मौके पर एसएसआई सोबरन सिंह, चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र, अजय प्रकाश, रामशंकर भारती, दरोगा सचिन, स्वदेश कुमार, नीरज, मनीचंद्र, दिलीप, टीकम सिंह, धर्मेंद्र, रविंद्र मौजूद रहे।