फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kanshiRam Colony water display

कांशीराम कालोनी में पानी के लिए प्रदर्शन

Sat, 07 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 07 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
kanshiRam Colony water display
नारेबाजी कर प्रदर्शन करते कालोनी के लोग। - फोटो : अमर उजाला

जीटी रोड किनारे बनी कांशीराम कालोनी में स्थित नलकूप गुरुवार सुबह खराब हो गया। जिससे इलाके में पानी का संकट खड़ा हो गया। पूरे दिन पानी के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे। समस्या दूर होती न देख कालोनीवासियों ने खाली बाल्टी व डिब्बे लेकर प्रदर्शन  किया। नलकूप आपरेटर को बदलने की मांग भी उठाई। जिसके बाद नगरपालिका कर्मी नलकूप दुरुस्त करने में जुट गए। देर शाम तक मरम्मत का काम जारी था।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे नलकूप से जलापूर्ति अचानक ठप हो गई। जानकारी करने पर पता चला कि नलकूप खराब हो गया है और पार्क में बनी टंकी भी नहीं भर पाई है। पानी न आने से लोगों के सामने जलसंकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन


उम्मीद थी कि शुक्रवार तक समस्या दूर हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोग सुबह से ही पानी के लिए दौड़ भाग में जुट गए। पेयजल के लिए मचे हाहाकार के बीच लोगों का सब्र भी जवाब देने लगा और दोपहर बाद कालोनीवासियों ने नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नलकूप पर तैनात आपरेटर संदीप और सुनील को हटाने की मांग करनी शुरू कर दी। इलाकाई लोगों की मांग थी कि यहां पहले तैनात रह चुके रमेश व एक अन्य आपरेटर को तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि  अनुभवहीन आपरेटरों की तैनाती से आये दिन कालोनी का नलकूप ठप हो जाता है। कालोनी की रीना, मनीषा, सुमन, रूपा, मुन्नीदेवी, सुनीता, सावित्री, अनीता, रेखा, पूजा, आरती, रिंकू, बबलू, शंकर, पप्पू, परशुराम आदि लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह लोग पालिका में प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। वहीं, प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पालिका कर्मी भी खराब नलकूप को दुरुस्त करने पहुंच गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed