फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj the ' prabhu' not pleased tightly

कन्नौज के लिए ‘प्रभु’ न कर कसे कृपा

Fri, 26 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 26 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kannauj the ' prabhu' not pleased tightly

रेलमंत्री का रेल बजट वीवीआईपी जिले कन्नौज के लिए

विज्ञापन
बेमतलब रहा। स्थानीय स्तर पर यात्रियों को कोई अतिरिक्त सुविधा या ट्रेन न मिलने के कारण चौतरफा मायूसी ही हाथ लगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने यह कहते हुए नाराजगी जताई की शहरों के रेलवे स्टेशनों की तरफ तो सरकार का ध्यान है, पर ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ नजर नहीं पड़ी है।

सुक्खापुरवा निवासी नीलेश ने बताया कि कन्नौज से कानपुर व फर्रुखाबाद के बीच पैसेंजर ट्रेनों की संख्या काफी कम है। उम्मीद थी कि रेल बजट में एक-दो पैसेंजर ट्रेन मिलेंगी, पर ऐसा नहीं हुआ। यात्री रामचंद्र ने बताया कि शाम को सवा सात बजे के बाद रात सवा 10 बजे तक कानपुर जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है।

इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ानी चाहिए थी। विलंदापुर के किसान रामपाल का कहना है कि शहरों पर फोकस किया गया है, पर गांवों की रेल बजट में अनदेखी हुई है। पनियारेपुरवा के अखिलेश ने कहा कि रेलव बजट कन्नौज के लिए बेमतलब रहा है। सरकारों की खींचतान में जनता की उपेक्षा हुई है।

उधर, गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी वाली ट्रेनों का स्टापेज इस साल भी न शुरू होने से लोगों में निराशा छा गई। ज्ञात हो कि कानपुर-कासगंज रेल रूट पर आमान परिवर्तन के बाद लंबी दूरी की ट्रेनों के स्टापेज की मांग निरंतर उठती रही है। नगर विकास मंच की ओर से कई बार रेलवे के अफसरों को पत्र भी भेजा गया है।

नगर विकास मंच अध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर रेल महाप्रबंधक ने उन्हें पत्र भेजकर जानकारी दी कि कोलकाता आगरा व जयपुर कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेनों का वाणिज्यिक परीक्षण कराया गया है। इन ट्रेनों का स्टापेज कराने के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। हालांकि, इस रेल बजट में भी ऐसा हो नहीं सका है।

उन्होंने बताया कि अभी भी गुरसहायगंज के लोगों को कानपुर, कलकत्ता या जयपुर जाने के लिए कन्नौज तक की 22 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी, तब कहीं जाकर वे ट्रेन पकड़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed