फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: The outpost inspector molested the woman by calling her at the residence

कन्नौज : आवास पर बुलाकर चौकी निरीक्षक ने महिला से की छेडख़ानी

Sun, 28 Aug 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: The outpost inspector molested the woman by calling her at the residence
कन्नौज। वादी महिला को चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर ने पुलिस लाइन स्थित आवास पर बुलाया। महिला का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उसके सामने शराब पी और फिर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने तत्काल सीओ सदर शिवप्रताप सिंह को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला की 17 वर्षीय बेटी प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक के साथ चली गई थी। महिला ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच हाजी शरीफ चौकी प्रभारी निरीक्षक अनूप मौर्या कर रहे हैं। रविवार की दोपहर कोतवाली पहुंची महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे को बताया कि अनूप मौर्या ने मुकदमे में एफआर लगाने के लिए उसे दोपहर को पुलिस लाइन स्थित आवास पर बुलाया था।
विज्ञापन

यहां बेड पर बैठकर शराब पी। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की। किसी तरह वह चीखते हुई आवास से भागकर कोतवाली पहुंची। कोतवाली प्रभारी ने मामले की जानकारी एसपी अनुपम सिंह को दी। इससे एसपी ने सीओ सदर शिव प्रताप सिंह को 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है। एसपी ने बताया कि विभाग की छवि धूमिल करने वाले अनूप मौर्या के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, अनूप मौर्या ने बताया कि उन्होंने महिला को हस्ताक्षर करने के लिए बुलाया था। वह उन पर झूठा आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed