फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: The history-sheeter kidnapped the fertilizer trader-palledar, three arrested, looking for others

कन्नौज: खाद व्यापारी-पल्लेदार का हिस्ट्रीशीटर ने किया था अपहरण, तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Sat, 17 Jul 2021 12:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 17 Jul 2021 12:12 AM IST
सार

एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि एएसपी अरविंद कुमार की अगुवाई में एसओजी व पुलिस टीम ने 24 घंटे में सफलता प्राप्त कर ली।

विज्ञापन
Kannauj: The history-sheeter kidnapped the fertilizer trader-palledar, three arrested, looking for others
पिता से मिलकर फफक कर रोया विकास - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज के गुरसहायगंज के खाद व्यापारी विकास गुप्ता और पल्लेदार असलम का अपहरण फतेहगढ़ के हिस्ट्रीशीटर राम मिस्टर यादव ने किया था। चौबीस घंटे के भीतर दोनों को सकुशल ढूंढ लिया गया। हिस्ट्रीशीटर समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। आईजी ने टीम को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर के विकास गुप्ता की मुरादगंज में खाद की दुकान है। गुरुवार देर रात चचेरे भाई रजनीश गुप्ता के पास आए फोन के बाद विकास मुरादगंज के पल्लेदार असलम के साथ खाद की बोरी देने दुकान पर गए थे। यहां बोलेरो सवार बदमाशों ने दोनों का अपहरण कर लिया था। शुक्रवार को एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि एएसपी अरविंद कुमार की अगुवाई में एसओजी व पुलिस टीम ने 24 घंटे में सफलता प्राप्त कर ली।
विज्ञापन


व्यापारी और पल्लेदार को ढूंढ लिया गया। तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें फतेहगढ़ का हिस्ट्रीशीटर राम मिस्टर, भूपेंद्र और धनसुआ का पंकज है। फतेहगढ़ सिविल लाइन के रंजीत यादव और रमपुरा के समित कुमार की तलाश की जा रही है। बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। राम मिस्टर पर लूट, हत्या समेत 36 मुकदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीली बत्ती व पर्दे लगी बोलेरो में घूमते थे बदमाश
नीली बत्ती व सफेद पर्दे लगी बोलेरो जिले में कई दिन से देखी जा रही थी। यह किसी ईएमओ (आकस्मिक चिकित्साधिकारी) की बताई जा रही है। इसी बोलेरो को कुछ दिन पहले तिर्वा क्रासिंग के पास रात में घूमते देखा गया था। तब भी इसमें चार-पांच लोग सवार थे। इसी बोलेरो से व्यापारी विकास गुप्ता और असलम का अपहरण किया गया था। नीली बत्ती के चलते इन्हें पुलिस से भी बच निकलने में आसानी होती थी। राममिस्टर के एक रिश्तेदार का भी नाम सामने आ रहा है।

 

Kannauj: The history-sheeter kidnapped the fertilizer trader-palledar, three arrested, looking for others
आराेपी भूपेंद्र और राममिस्टर यादव - फोटो : amar ujala
दोनों को दुर्गपुर गांव की कटरी में रखा था
फर्रुखाबाद जिले के दुर्गपुर गांव की कटरी की झोपड़ी में दोनों को रखा गया था। यहीं से लगातार परिवार से संपर्क कर फिरौती मांगी जा रही थी। फिरौती की रकम 30 से शुरू होकर 10 लाख पर आ गई थी। यह बार-बार सिम बदलकर फिरौती की मांग कर रहे थे।

तनाव में दिखे विकास, पिता से लिपट कर रो पड़े
पुलिस ऑफिस में मीडिया से बातचीत करने के लिए एसपी प्रशांत वर्मा ने पत्रकारों को बुलाया। इसी बीच वहां अपने अपहृत बेटे विकास को देख पिता रवींद्र चंद्र गुप्ता लिपटकर रो पड़े। विकास तनाव में दिखे। वह कुछ भी बोल पाने में असमर्थ महसूस कर रहे थे। असलम साथ में था। असलम ने बताया कि दिन में केवल एक बार खाना खाने को दिया था, वह भी आधे पेट। रास्ते भर मारपीट करते हुए ले गए थे। विकास के सिर पर चोट लगी है। मुझे नहीं मारा, विकास को ज्यादा परेशान कर रहे थे। 

भैंस व्यापारी को अगवा कर हत्या में भी हो सकता हाथ
मामला साल 2020 का है। कुसुमखोर गांव के भैंस व्यापारी को गुगरापुर ब्लाक के पास से रात में अगवा कर लिया गया था। तीन से चार दिन बाद फर्रुखाबाद की कटरी में भैंस व्यापारी का शव मिला था। अभी खुलासा नहीं हो पाया था। अब इनके उसी जगह पकड़े जाने के बाद इस गैंग पर इसकी भी संभावना जताई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed