फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news Woman came to husband house with lover and newborn at midnight Man killed all

UP: दो साल पहले प्रेमी संग चली गई थी महिला, आधी रात को वापस आने पर बौखलाया पति, बीवी-लवर और नवजात को मार डाला

Thu, 15 Jun 2023 10:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 15 Jun 2023 10:54 AM IST
सार

कन्नौज में दो साल पहले अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग गई महिला की उसके पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए प्रेमी की भी जान ले ली। दोनों के छह माह के नवजात की भी जान ले ली। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
kannauj news Woman came to husband house with lover and newborn at midnight Man killed all
कन्नौज में ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। एक शख्स ने पत्नी उसके प्रेमी और नवजात की हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज में रखवाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दो साल पहले अपने पति व दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग गई महिला की उसके पति ने पीट कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए प्रेमी की भी जान ले ली। दोनों के छह माह के नवजात की भी जान ले ली। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


यह सनसनीखेज वारदात बुधवार की देर रात करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उद्धमपुर गांव निवासी मनोज जाटव की पत्नी राधा उर्फ पिंकी मैनपुरी निवासी सतेंद्र कश्यप के साथ दो साल पहले फरार हो गई थी। मनोज ने अपने दो बच्चों के साथ उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उसे पिंकी के सतेंद्र के साथ रहने की जानकारी मिल चुकी थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात पिंकी अपने प्रेमी सतेंद्र और उससे हुए छह माह के बच्चे के साथ पास के ही गांव टुंडेपुरवा में लगी ग्रामीण नुमाइश देखने आई थी। रात ज्यादा होने पर वो दोनों वहां फंस गए। ऐसे में पिंकी अपने प्रेमी के साथ पति के गांव में उसके ही घर पहुंच गई। 

रात में अपनी पत्नी को प्रेमी व उसके बच्चे को देखकर मनोज भड़क गया। पहले तो पत्नी से लड़ाई हुई। उसके बाद पत्नी ने जवाब दिया तो तैश में आकर मनोज ने घर में रखी लाठी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। बीचबचाव करने पर सतेंद्र पर भी कई हमला कर दिया। इस बीच लाठी छह माह के बच्चे को भी लग गई। इस हमले में तीनों की मौत हो गई। 


 

शोरगुल सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए। फौरन पुलिस को जानकारी दी गई। आरोपी मनोज वहीं रहा। पुलिस ने आते ही जानकारी जुटाई और आरोपी मनोज को पकड़ लिया। उसके पास से वो डंडा भी बरामद कर लिया। 

 

तीनों के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज की मर्च्युरी में रखवा दिया है। तिर्वा सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की वजह की जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed