फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

प्रेमिका के आशिक ने साथियों संग की थी उदयवीर की हत्या

Sat, 18 Dec 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
kannauj news
छिबरामऊ(कन्नौज)। छह दिन पहले गोली मारकर की गई डीजे संचालक की हत्या का राज पुलिस ने सुलझाया है। डीजे संचालक की हत्या उसकी प्रेमिका के दूसरे प्रेमी ने अपने साथियों संग मिलकर की थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि तीन आरोपी पकड़ से दूर हैं। तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर निवासी डीजे संचालक नीतेश कुमार उर्फ उदयवीर(32) की गोली मारकर हत्या की गई थी। शव चिलमिलैया गांव से अलहा जाने वाले मार्ग पर फेंक दिया गया था। पिता रामलखन ने ग्राम चिलमिलैया निवासी छविनाथ सिंह राजपूत व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा निकला।
विज्ञापन

कोतवाल के अनुसार, डीजे संचालक उदयवीर का प्रेम-प्रसंग चिलमिलैया गांव की एक छात्रा से था। छात्रा का गांव के ही दूसरे युवक कुलदीप से भी प्रेम-प्रसंग था। शनिवार को डीजे संचालक उदयवीर प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था लेकिन तभी प्रेमिका का पिता आ गया और वह छत के रास्ते भाग निकला। कुछ घंटों बाद उदयवीर फिर से प्रेमिका के घर जा रहा था। रास्ते में उसे प्रेमिका का दूसरा प्रेमी अपने साथियों के साथ मिल गया। कुलदीप ने अपने साथी गांव के ही सुमित उर्फ लालू, कुलदीप उर्फ केडी व रिश्तेदार ग्राम इटौरा थाना मैनपुरी निवासी अनुज कुमार राजपूत के साथ मिलकर उदयवीर संग मारपीट की। जब उदयवीर बेहोश हो गया तो पकड़कर गांव के बाहर ले गए और बाइक पर बैठाकर खेत में धक्का दे दिया। खेत में गिरने के बाद सुमित उर्फ लालू ने उदयवीर की गोली मारकर हत्या कर दी। अनुज कुमार व छविनाथ सिंह राजपूत को कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने अपनी टीम के साथ करमुल्लापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अनुज के पास से 315 बोर के तमंचे के अलावा दो कारतूस मिले। हालांकि सुमित उर्फ लालू, कुलदीप व कुलदीप उर्फ केडी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। इनकी तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पी शराब फिर उतारा मौत के घाट
हत्यारोपी कुलदीप के मामा का लड़का मैनपुरी जनपद के इटौरा निवासी अनुज कुमार शनिवार को उसके घर आया था। कुलदीप ने अनुज के जन्मदिन की पार्टी मांगी, जिस पर उसने शराब मंगा दी। कुलदीप ने सुमित उर्फ लालू, कुलदीप उर्फ केडी के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद ही उदयवीर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो कुलदीप ने उसे देख लिया और दोस्तों के साथ मिलकर पहले उसकी पिटाई की और फिर उसकी हत्या कर दी।
घर मिलने गया था उदयवीर
डीजे संचालक नीतेश कुमार उर्फ उदयवीर हत्या से तीन दिन पहले से लगातार प्रेमिका से मिलने जा रहा था। शनिवार को प्रेमिका ने फोन करके उदयवीर से न आने के लिए कहा था लेकिन वह नहीं माना और प्रेमिका की मांग को ठुकराकर उससे मिलने पहुंच गया, जो उसकी मौत का कारण बन गया।

पत्नी बनाने का सपना दिखा रहा था डीजे संचालक
पुलिस की मानें तो डीजे संचालक उदयवीर शादीशुदा था। वह अपनी प्रेमिका को पत्नी बनाने का सपना दिखा रहा था। वह अपनी पत्नी को भी मायके छोड़ आया था। परिवार की प्रेमिका के परिजनों से कहासुनी भी हो चुकी है। हालांकि हत्या के आरोप में नामजद किए गए छविनाथ को पूरी कहानी मालूम थी लेकिन उसने पुलिस की कोई मदद नहीं की। पुलिस ने छविनाथ को आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed