फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

जिले के 1184 लोगों को मिली पीएम आवास की किस्त

Tue, 31 Aug 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
kannauj news
kannauj news - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सोमवार को जनपद के 1184 लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की किस्तें ऑनलाइन हस्तांतरित की गईं। बाद में जिलाधिकारी ने सभी को इसका प्रमाण पत्र दिया। इसके साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन दिखाया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम आवास योजना शहरी में प्रदेश के दो लाख 853 लाभार्थियों को 1341.17 करोड़ रुपये का ऑनलाइन हस्तांतरण किया। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने संवाद भी किया। जनपद स्तर पर कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री का संबोधन लाभार्थियों को सुनवाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद डूडा के परियोजना अधिकारी गिरीश चंद्र ने बताया कि जनपद में 634 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 192 लाभार्थियों को द्वितीय व 358 लाभार्थियों को तृतीय किस्त कुल 1184 लाभार्थियों को उनके खातों में डिजिटल माध्यम से भुुगतान दिया गया। स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत कुल 4591 के लक्ष्य में अभी तक 5774 स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण स्वीकृत किया गया। कुल 5384 लाभार्थियों को ऋण वितरित किये जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी ने पीएम आवास योजना शहरी से लाभान्वित अच्युत पांडेय, सुमन, सुरेश चंद्र, मालती, सुभाष बाथम, ज्योति, विनीत, रेनू भारती, गंगाश्री, मनोज, राम बहादुर, राधा, सुमन, मालती, कलेक्टर कुल 15 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके अलावा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी व सभी पात्र लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed