फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

मौसम बना रहा रोगी, टाइफाइड, मलेरिया के मरीज बढ़े

Fri, 16 Jul 2021 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
कन्नौज। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में मौसम का असर साफ दिखने लगा है। इन दिनों बारिश का न होना लोगों को रोगी बना रहा है। बुखार के रोगी ज्यादा हैं। वहीं मलेरिया और टाइफाइड भी सता रहा है। सौ की जांच में 30 मरीज बुखार के निकल रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की लैब में मरीजों की भीड़ लगी थी। यहां जांच कराने 160 मरीज पहुंचे। तीस फीसदी मरीज मलेरिया और टाइफाइड पीड़ित मिले। इन्हें दवा लेकर आराम करने की सलाह दी गई। फिजीशियन डॉ. वीके शुक्ला का कहना है कि मौसम में बदलाव से बुखार के रोगी बढ़ रहे हैं। लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। खानपान में सुधार लाने की जरूरत है। जंक फूड से लोगों को पूरी तरह से बचाव करना चाहिए।
विज्ञापन

थायराइड, कल्चर की नहीं होती जांच
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में कुछ जांचें नहीं हो रही हैं। यहां थायराइड व कल्चर की जांच की व्यवस्था नहीं है। इस तरह के मरीजों को मेडिकल कालेज भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह खराब हो जाती ऑटो एनलाइजर मशीन
- जिला अस्पताल में ब्लड की जांच करने वाली ऑटो एनलाइजर मशीन हर माह खराब हो जाती है। इंजीनियर के आने पर इसे ठीक कराया जाता है। तब तक कई जांचें नहीं हो पाती हैं। मशीन ठीक होने के बाद जांच की जाती है।
विनोद दीक्षित चिकित्सालय में जांचें घटीं
शहर के विनोद दीक्षित चिकित्सालय की पैथोलॉजी में जांचें कम हो रही हैं। इसकी वजह यहां मरीजाें का कम पहुंचना है। यहां 10 से 20 मरीजों की जांच की जा रही है। एलटी अंकिता सिंह का कहना है कि कोरोना काल में 30 से 40 जांचें हो रही थीं। ज्यादातर बुखार से पीड़ित मिल रहे हैं।
सढ़ियापुर पीएचसी की शुरुआत अगले सप्ताह
सदर ब्लाक क्षेत्र की कटरी में बनी सढ़ियापुर पीएचसी की शुरुआत अगले सप्ताह की जाएगी। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि इस पीएचसी के चालू होने से कटरी क्षेत्र के पचास से अधिक गांव के लोगों को लाभ होगा। इन्हें खांसी, जुकाम, बुखार होने पर जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। पीएचसी को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। भवन तैयार है। आवास बन गया है। फार्मासिस्ट की तैनाती की जा चुकी है। सांसद सुब्रत पाठक अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

सांसद ने अस्पताल लिया गोद, अधीक्षक ने बजट मांगा
शहर के विनोद दीक्षित चिकित्सालय को सांसद सुब्रत पाठक ने गोद लिया है। सांसद का कहना है कि अस्पताल में खामियां दूर कराई जाएंगी। चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेंद्र सिंह ने सांसद से मूलभूत सुविधाओं के लिए बजट मांगा है। टाइल्स, आरओ वाटर कूलर, तीन ओपीडी कक्ष, एक मीटिंग हॉल, सोलर लाइट की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed