फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

डग्गामार वाहनों ने घटा दी रोडवेज की आमदनी

Thu, 11 Mar 2021 10:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
कन्नौज। डग्गामार वाहनों की धमाचौकड़ी फिर शुरू हो गई है। इनके चलने से रोडवेज की आमदनी घटी है। सड़कों के अलावा बस स्टैंड परिसर पर भी डग्गामार वाहनों का कब्जा है। बिना परमिट टेंपो, वैन, मैजिक, मिनी बसें परिवहन विभाग को चपत लगा रही हैं। इनके परिचालक रोडवेज से कम किराया वसूलते हैं। इसकी भरपाई क्षमता से ज्यादा सवारियों को बैठाकर करते हैं।
विज्ञापन

यह हालात शहर के बस स्टाप के हैं। यहां चालक रोडवेज बसों के आगे वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाते हैं। इससे चालक व परिचालक में आयेदिन विवाद होता है। यात्रियों को भी परेशानी होती है। वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से जाम के हालात बने रहते हैं। तमाम अभियानों के बाद भी कोई असर नहीं हुआ। इन वाहनों के चलने से कन्नौज डिपो की हालत पतली है। तीन महीने में 15 से 20 प्रतिशत तक आमदनी घटी है। मुश्किल से 65 से 70 प्रतिशत आमदनी हो रही है। इससे पहले 85 से 90 प्रतिशत तक कमाई होती थी। इसको लेकर परिवहन अधिकारी परेशान हैं। उप संभागीय परिवहन कार्यालय का अभियान भी ठंडा है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज से मैनपुरी तक होती डग्गामारी
कन्नौज, गुरसहायगंज, छिबरामऊ इलाकों के लिए छोटे वाहन जाते हैं। किराया भी काफी
कम है। वहीं शहर की तिर्वा क्रासिंग के पास अवैध अड्डे फिर शुरू हो गए हैं। यहां वाहनों के नंबर लगाने पर वसूली होती है। टोकन देकर टेंपो, मैजिक आदि वाहन सवारियां भरते हैं। इससे अधिकांश रोडवेज बसें खाली जाती हैं। छिबरामऊ से मैनपुरी तक डग्गामार वाहन चलने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद भी कार्रवाई सिफर
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बस स्टाप से डग्गामार वाहनों के सवारियां बैठाने की शिकायत आने पर परिवहन अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद निजी बसों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इससे कुछ दिन बसें बस स्टाप के पास लगना बंद हो गईं। अफसरों की अनदेखी होने के बाद निजी बसें फिर से चलने लगी हैं।

कन्नौज डिपो की इस तरह गिरी आमदनी
माह फीसदी रुपये
दिसंबर 72 1.80 करोड़
जनवरी 66 1.71 करोड़
फरवरी 65 1.69 करोड़
कुल रोडवेज बसों की संख्या : 44
डग्गामार वाहनों पर कोई रोक नहीं है। बस स्टैंड परिसर इनसे घिरा रहता है। कई बार अभियान के बाद डग्गामार वाहनों पर रोक नहीं लग सकी। इससे 15 से 20 फीसदी डिपो की आमदनी घटी है। इन पर रोक लगे तो आमदनी बढ़ेगी।
-राजेश कुमार, एआरएम
बराबर अभियान चलाकर कार्रवाई करते हैं। कई वाहन सीज किए गए हैं। फिर से इन्हें
खदेड़ा जाएगा। बिना परमिट व बस स्टैंड के आसपास वाहन मिलने पर सीज किए जाएंगे।
-आरबी दोहरे, यात्री कर अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed