{"_id":"5fc3e03a8ebc3e9bfd3f932e","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp5970843183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मोर्चे पर विफल हो रही भाजपा सरकार : लल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मोर्चे पर विफल हो रही भाजपा सरकार : लल्लू
विज्ञापन
सौरिख। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यहां लूट व अराजकता का माहौल है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार कोरे आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं कर रही।
सौरिख इलाके के ग्राम कुतुबपुर में आयोजित बैठक में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब तक प्रदेश में साढ़े पांच सौ से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं। फसल बीमा के नाम पर किसानों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। फसलों में नुकसान होने पर बीमा कंपनियां भाग जाती हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में नलकूप का बिल आठ सौ रुपये बिजली का बिल आता था, जो अब 27 सौ आ रहा है। अन्ना पशुओं से फसलों को बचाने के लिए किसान रात में जागकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं। धान खरीद केंद्रों पर बिचैलिए हावी हैं। किसानों को सरकारी खरीद का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा।
उन्होंने भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि वह निरंकुश होकर काम कर रही है। आवाज उठाने वालों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। प्रदेश में बहू-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है जिसमें पशुधन घोटाला, सहकारिता विभाग घोटाला एवं ग्राम पंचायत घोटाला प्रमुख है। इससे पहले छिबरामऊ में सौरिख तिराहे पर प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को रोककर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। बैठक में जिलाध्यक्ष विनय कुमार, प्रमोद कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे, विनोद दुबे, फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष विजय कटियार, सौरभ त्रिपाठी, राशिद अली, मलखान सिंह पाल, शशिकांत गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष अंकित पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।