{"_id":"5fa7f2d78ebc3e67a0336421","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp5931311167","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड गणित के 1909 परीक्षार्थियों को दोबारा देनी होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड गणित के 1909 परीक्षार्थियों को दोबारा देनी होगी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर गणित के परीक्षार्थियों के लिए बुरी खबर है। छह नवंबर को हुई गणित की परीक्षा अब उन्हें दोबारा देनी होगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 1909 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हालांकि इस परीक्षा में 1772 परीक्षार्थी बैठे थे जबकि 137 गैरहाजिर रहे थे।
छह नवंबर को डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर गणित के चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा में 1908 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यह परीक्षा शहर के एसबीएस इंटर कालेज, जेपी गर्ल्स इंटर कालेज, सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कालेज, केके इंटर कालेज, गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज व लाला श्याम लाल इंटर कालेज में संपन्न कराई गई। इस परीक्षा द्वितीय पाली में कराई गई। इस परीक्षा में पंजीकृत के सापेक्ष 1772 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे जबकि 137 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं कई जिलों में यह गणित का चतुर्थ प्रशभन पत्र पेपर होने से आधा घंटा पहले व्हाटसएप ग्रुप पर लीक कर दिया। इससे पेपर लीक होने की आशंका में परीक्षा विनायक प्राधिकारी सचिव ने इस परीक्षा को पूरे प्रदेश में निरस्त कर दिया। अब विषय की परीक्षा की तिथि दोबारा निर्धारित होगी। डायट के प्रवक्ता डा. सुनील चतुर्वेदी ने बताया व्हाटसएप पर यह पेपर लीक हुआ था। अपने जिले में कैसा कुछ नही हुआ है। हालांकि, पूरे प्रदेश की परीक्षा निरस्त हुई है, इसलिए कन्नौज में भी इसका पेपर दोबारा करवाया जाएगा। इसकी तिथि अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है।