फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

दीपावली और छठ पर रोडवेज के बढ़ेंगे चक्कर

Sun, 08 Nov 2020 06:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। दीपावली और छठ पूजा पर 10 दिन तक सवारियों की सहूलियत के लिए रोडवेज बसों को अधिक चक्कर लगाने पड़ेंगे। बसों के चालक परिचालक के अलावा डिपो कर्मियों को 10 दिन की अतिरिक्त प्रोत्साहन धनराशि दिया जाएगा। छुट्टी पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों के चक्कर अधिक लगाने के निर्देश जारी किए है। परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी 12 से 21 नवंबर तक निरस्त कर दी गई है। जिले से दिल्ली या अन्य शहरों को जाने वाली बसें पहले की अपेक्षा अधिक चक्कर लगाएंगी। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि शासन की गाइड लाइन आने के बाद चालक परिचालक की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक धीरज साहू के आदेश पर बसों के चालक व परिचालकों को निर्देश दिए गए है कि वह 12 से 21 नवंबर तक किसी तरह की छुट्टी न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed