{"_id":"5fa7edee8ebc3e9b8268c766","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp593122823","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर ईयर टैकिंग वाले पशुओं को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर ईयर टैकिंग वाले पशुओं को लौटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। अब बिना ईयर टैकिंग के पशु पालक अपने पशुओं की बिक्री नहीं कर सकेंगे। इस आदेश के बाद भी कई पशु पालक तिर्वा के अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में लगने वाले पशु बाजार में बिना टैकिंग के पशु लेकर ब्रिकी करने पहुंचे। तो पुलिस-प्रशासन ने उन्हें वापस लौटा दिया। ईयर टैकिंग के बाद ही पशु बिक्री करने को कहा गया।
पशुओं की पहचान बनाने के लिए पशु विभाग ने सभी पशुओं की ईयर टैकिंग कराने के निर्देश दिए है। ईयर टैकिग होने पर पशुओं के मालिकों की पहचान हो सकेगी। पशुओं में ईयर टैकिंग कार्य को बढ़ावा देने के लिए डीएम राकेश कुमार मिश्र ने पशु विभाग को निर्देश दिए। कहा जिले में जहां पशु बाजार लगती है वहां बिना ईयर टैकिंग के बिक्री न हो। रविवार को कस्बे के अन्नपूर्णा मंदिर के पास आयोजित होने वाली पशु बाजार में कोई बिना ईयर टैकिंग के पशु की बिक्त्रस्ी न हो। इसके लिए पशु विभाग ने पुलिस के साथ इंदरगढ़ तिराहा, गांधी चौराहे, ठठिया चौराहे पर पशु चेकिंग अभियान की शुरूआत की। सड़क से वाहनों पर गुजरने वाले पशुओ की चेकिंग की। जिन पशुओं के कानो में छल्ला नहीं दिखाई दिया। उन पशु पालकों को बिक्री करने से रोक दिया गया। डिप्टी सीवीओ संजय शाल्या ने पशु बाजार जाकर पशु पालकों को ईयर टैकिंग के प्रति जागरूक किया। साथ ही पशु बाजार प्रबंधक बल्लू वारसी को निर्देश देते कि जिन पशुओं की बिक्री हो रसीद में पशु का आधार नंबर दर्ज हो।