फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news, corona

कोरोना से बचने को दिखाई जाएंगी लघु फिल्में

Sun, 15 Mar 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
kannauj news, corona
कन्नौज। देश के कई हिस्सों में फैल चुके कोरोना वायरस को लेकर हर कोई परेशान है। इसके बचाव के लिए अभी तक कोई वैक्सीन तैयार नहीं हुई है। जानलेवा बीमारी से बचने का एकमात्र उपाय बचाव है। ऐसे में यूनीसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने पहल की है। वह लघु फिल्मों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर उन्हें गंभीर बीमारी से बचाव के तरीके बताएंगे। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग सुरक्षित हो सकें।
विज्ञापन

सरकार कोरोना वायरस के दिनों दिन बढ़ते प्रकोप को लेकर चिंतित है। इसके बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य के लिए हमेशा फिक्रमंद रहने वाले संगठनों ने पहल की है। इसमें यूनीसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने कोरोना वायरस से बचने के लिए छोटी-छोटी फिल्में तैयार की है। इनको शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। शासन से निर्देश मिलते ही अफसरों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लघु फिल्में दिखाकर कोरोना वायरस से बचने का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा स्वच्छताग्रही, सफाई कर्मी एवं निगरानी समिति का गठन किया गया। यह लोग गांव-गांव व घर-घर जाकर लोगों में जागरूकता फैलाएंगे। साथ ही कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से बचने के सुझाव देंगे।
विज्ञापन

निगरानी समिति घर-घर जाकर ऐसे लोगों की पड़ताल करेगी, जिन्होंने 14 दिनों में विदेश यात्रा की हो या फिर विदेश यात्रा से लौट कर आए व्यक्ति के संपर्क में आए हो। इसके बाद उन्हें खांसी, जुकाम, बुखार आदि के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। ऐसे लोगों की तत्काल सूचना प्रभारी चिकित्सिाधिकारी समेत उच्चाधिकारी को दी जाएगी। इससे उनका तुरंत उपचार शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed